Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Terror of dogs and monkeys increased, 25,931 became victims

Aligarh News: कुत्तों-बंदरों की बढ़ी दहशत, 25,931 हुए शिकार

Tue, 19 Aug 2025 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 19 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Terror of dogs and monkeys increased, 25,931 became victims
मधुगढ़ी मार्ग पर घूमते कुत्ते।  संवाद - फोटो : samvad
जिले में कुत्तों और बंदरों की दहशत लगातार बढ़ रही है। पिछले दो वित्तीय वर्ष में 25,931 लोग बंदरों व कुत्तों के शिकार हुए हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रशासन और नगर निकायें इनकी रोकथाम करने में नाकाम साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल में सुबह से ही बंदर व कुत्तों के शिकार मरीजों की कतार लग जाती है। इस वित्तीय वर्ष के पिछले चार महीनों में ही अब तक 7353 लोगों को बंदर व कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। आलम यह है कि नगर निकायों के पास बंदरों व कुत्तों को पकड़कर रखने के लिए शेल्टर होम तक नहीं हैं। आलम यह है कि सड़कों पर पूरी रात कुत्तों का राज रहता है।
विज्ञापन

आते-जाते लोगों पर कुत्तों के झुंड कब हमला कर दें, कुछ कह नहीं सकते। खासकर दोपहिया वाहन लेकर इन कुत्तों के पास से निकलना बेहद मुश्किल होता है। दोपहिया वाहनों के पीछे यह कुत्ते काफी दूर तक दौड़ते हैं। दहशत के कारण कई बार तो वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व नगर पालिका हाथरस व मेंडू ने बंदरों को पकड़ने की प्रकिया शुरू की थी, लेकिन यह भी कागजों में दम तोड़ गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सूर्यप्रकाश ने बताया कि बंदर और कुत्तों के काटने के प्रतिदिन 100 से 150 मामले आ रहे हैं। पीड़ितों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
----
आंकड़ों पर एक नजर
वर्ष कुत्तों व बंदरों के शिकार लोग
2023-24 10730
2024-25 15201
2025-26 में अब तक 7353
----
जिले में बंदरों व कुत्तों का आतंक हैं। नगर पालिका परिषद हर बार बंदरों को पकड़ने की बात कहती है, लेकिन अभी तक बंदरों को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। आए-दिन लोगों को बंदर काटते हैं।

मुश्ताक निवासी चिंताहरण।

शहर की गलियों में बंदर व कुत्ते हर समय घूमते नजर आते हैं। दिन में गलियों से निकलना तक दूभर हो गया है। बच्चों को तो अकेले भेज भी नहीं सकते हैं।
अशोक निवासी बालापट्टी।


बंदरों की रोकथाम के लिए लगवाए हैं जाल
हाथरस। शहर की पॉश कॉलोनियों में बने मकानों को बंदरों से सुरक्षित रखने के लिए लोहे के जाल लगवाए गए हैं। लोगों ने बंदरों के डर से अपने घरों में कैदखाना बना लिया है। खुले घरों में तो बंदर काफी नुकसान करते हैं। कई बार वह घरों में मौजूद लोगों को काटकर जख्मी भी कर देते हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed