फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tendulkar Masters won the series

तेंदुलकर मास्टर्स ने जीती त्रिकोणीय सीरीज

Mon, 25 Jan 2021 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tendulkar Masters won the series
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित स्व. निरंजन लाल सक्सेना मेमोरियल अंडर- 14 त्रिकोणीय सीरीज तेंदुलकर मास्टर्स ने जीत ली। लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर फाइनल में 30 ओवर के मैच में तेंदुलकर मास्टर्स 21.5 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। अंश गोयल ने 28 रन व सौमेश तिवारी ने 16 रन बनाए। गांगुली टाइगर्स के आदित्य कुंडू ने पांच विकेट व पीयूष गुप्ता ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाब में टाइगर्स की टीम 16.5 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। आदित्य कुंडू व पीयूष गुप्ता ने 22-22 रन बनाए। टाइगर्स की टीम एक रन से मैच हार गई। मास्टर्स के अंश गोयल ने चार विकेट, भव्य जैन ने दो विकेट झटके। अंश को मैन ऑफ द मैच, आदित्य कुंडू को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच व टूर्नामेंट चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पीयूष गुप्ता, गेंदबाज आदित्य, क्षेत्ररक्षक शिवम कुमार, विकेट कीपर सौमेश तिवारी चुने गए। मुख्य अतिथि अशोक सक्सेना, मनोज जादौन, मुनेश जैन, विपिन गुप्ता व सुरेश कुमार माहेश्वरी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंपायरिंग कुणाल वार्ष्णेओय व अमन वर्मा, ऑनलाइन स्कोरिंग मयंक शर्मा ने की। इस अवसर अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, सितांशु माहेश्वरी, भूपेंद्र सिंह जादौन, संजय जैन, रविंद्र जैन, प्रशांत माहेश्वरी, नरेश कुमार, प्रणव माहेश्वरी, अजय शर्मा, अभिषेक बाथम, अनुराग गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed