फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tenders will be issued soon for Transport Nagar: Commissioner

ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जल्द जारी होंगे टेंडर : कमिश्नर

Fri, 02 Sep 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tenders will be issued soon for Transport Nagar: Commissioner
ट्रांसपोर्ट नगर (टीपी नगर) की मांग जल्द पूरी हो सकती है। संभावना है कि इसी माह निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जा सकते हैं। एडीए ने इसका ले-आउट तैयार कर लिया है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अगले 10 दिन में इसे अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं एडीए ने खैर रोड पर ल्हौसरा विसावन में ट्रांसपोर्ट नगर के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, लेकिन अभी कुछ किसानों से ली जाने वाली जमीन का बैनामा नहीं हो सका है। ऐसे में शासन की प्राथमिकता में शामिल इस बड़े प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कमिश्नर गौरव दयाल ने अधीनस्थों के साथ एडीए कार्यालय में बैठक की। उन्होंने टीपी नगर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। कमिश्नर ने बताया कि महानगर में विभिन्न स्थानों पर जहां-तहां खड़े होने वाले भारी वाहनों से यातायात व्यवस्था में रुकावट आने के साथ ही हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर के अलावा गैर राज्यों से अक्सर भारी वाहन और ट्रकों में शहर में सामान आता है। यह सामान व्यापारियों का होता है। इन मालवाहक वाहनों के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शहर में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित होने से एक बड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा और जाम से निजात मिल सकेगी। कमिश्नर ने बताया कि अफसर फिलहाल इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित करने की तैयारी कर रहे हैं। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। बड़े ट्रांसपेार्टरों के साथ ही छोटे ट्रांसपोर्टरों को भी यहां जगह दी जाएगी।

प्रस्तावित ले आउट में गोदाम, दुकान, होटल, ढाबा, अस्पताल पार्किंग, धर्मकांटा, पेट्रोल पंप के लिए अलग-अलग जगह प्रस्तावित की गई हैं। इसमें मंडलायुक्त ने कुछ संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शुरू करने में देरी न की जाए। यहां एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी, प्रभारी सचिव अंजुम बी, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed