फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ten villages 30,000 lives dependent on a single boat

ये कैसा विकास: 79 साल हुए देश आजाद के, रोज नदी पार को मजबूर एक नाव के भरोसे 10 गांव की 30 हजार जिंदगियां

Mon, 28 Sep 2026 03:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो डॉ रवींद्र पाठक, अमर उजाला, अलीगढ़
डॉ रवींद्र पाठक, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 03:09 AM IST
सार

ये कहानी है अलीगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर कौड़ियागंज इलाके की। काली नदी इस क्षेत्र से होकर बहती है। नदी के एक तरफ कौड़ियागंज का समृद्ध बाजार, अच्छे स्कूल-कॉलेज, चिकित्सक, अस्पताल, बैंक हैं। दूसरी तरफ अलहैदापुर, पहाड़ीपुर, सिकंदरपुर, दतालवी, परौरा, चांदगढ़ी, लैदापुर, सामंती का नगला, कुशावली, मूलहर जैसे गांव हैं जहां करीब 30 हजार लोग बसते हैं।

विज्ञापन
Ten villages 30,000 lives dependent on a single boat
कौड़ियागंज इलाके में काली नदी र चलने वाली ये नाव बेहद खास है - फोटो : संवाद

विस्तार

अकराबाद के काैड़ियागंज इलाके में काली नदी किनारे बसे 10 गांव में करीब 30 हजार की आबादी रहती है। इन गांवों में रहने वालों के जीवन-यापन के लिए हर जरूरी चीज काली नदी के पार मिलती है। नदी पार करने के लिए इन लोगों के पास सबसे नजदीकी साधन एक नाव है। ये सिर्फ नाव नहीं... यहां के लोगों के लिए ये स्कूली वाहन, एंबुलेंस और जन परिवहन का साधन भी है।

विज्ञापन


ये कहानी है अलीगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर कौड़ियागंज इलाके की। काली नदी इस क्षेत्र से होकर बहती है। नदी के एक तरफ कौड़ियागंज का समृद्ध बाजार, अच्छे स्कूल-कॉलेज, चिकित्सक, अस्पताल, बैंक हैं। दूसरी तरफ अलहैदापुर, पहाड़ीपुर, सिकंदरपुर, दतालवी, परौरा, चांदगढ़ी, लैदापुर, सामंती का नगला, कुशावली, मूलहर जैसे गांव हैं जहां करीब 30 हजार लोग बसते हैं। इन गांवों की तरफ सड़क मार्ग से सबसे नजदीकी बाजार बरला क्षेत्र में पड़ता है, जो करीब 10-12 किमी दूर है। ऐसे में यहां के लोगों को राशन, बर्तन, कपड़े, दवा, इलाज, बैंक संबंधी काम के लिए कौड़ियागंज आना पड़ता है। दिन हो या रात, सामान्य जरूरत हो या आपातकालीन, सभी की पूर्ति कौड़ियागंज बाजार से ही होती है।

विज्ञापन

पुल के लिए नगर पंचायत चेयरमैन कल्पना सिंह लोधी के प्रयास रंग लाए हैं। क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र पाल सिंह और सांसद अनूप वाल्मीकि ने शासन से साढ़े 17 करोड़ का बजट दिलाया है। पुल का निर्माण हाल ही में शुरू हो चुका है। अगले एक-दो वर्ष में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। पुल से बड़ी आबादी को फायदा मिलेगा।-कुलदीप सिंह लोधी, प्रतिनिधि, नगर पंचायत अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

इसीलिए नाव है यहां की जीवनरेखा
काली नदी पार करने के दो ही तरीके हैं। एक, करीब छह किमी दूर छर्रा में मौजूद पुल। इस पुल से कौड़ियागंज पहुंचने के लिए करीब 12 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। दूसरा, काली नदी में नगर पंचायत की ओर से संचालित एक नाव, जिससे बाजार पहुंचने में बमुश्किल एक किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में यह नाव नदी के एक ओर बसे 10 गांव वालों की जीवनरेखा है।


दिन हो या रात, रहता हूं तैयार
नाव का संचालन करने वाले महावीर कहते हैं कि मेरे काम का कोई समय नहीं। सुबह से शाम ढलने तक नाव पर ही रहता हूं। लोगों को इधर से उधर ले जाता हूं। सबके पास मेरा मोबाइल नंबर है। रात में कोई बीमार पड़े तो लोग फोन करके बुला लेते हैं। मैं अपने परिवार की चौथी पीढ़ी से हूं जिसके पास ये जिम्मेदारी है। छुट्टी लेनी हो तो परिवार के किसी सदस्य को ये जिम्मेदारी सौंप कर जाना पड़ता है क्योंकि नाव एक दिन भी बंद नहीं हो सकती।

पढ़ना है तो उस पार जाना पड़ेगा
नाव पर बाइक और दो बच्चों के साथ कौड़ियागंज की ओर पहुंचे विवेक कहते हैं कि हमारे गांव की ओर प्राथमिक विद्यालय ही है। जूनियर हाईस्कूल या ऊपर की पढ़ाई के लिए सारे बच्चे रोज नाव से ही कौड़ियागंज आते-जाते हैं। हमारी तरफ ऐसे विद्यालय काफी दूर पड़ते हैं।

जो पिता ने झेला, वही मैं झेल रहा हूं
चांदगढ़ी से नाव के सहारे कौड़ियागंज पहुंचे बुजुर्ग भोजराज बताते हैं कि मेरी उम्र हो गई। मेरे पिता ने जो झेला वही मैं भी झेल रहा हूं। हमारी तरफ शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो दिन में दो-चार चक्कर कौड़ियागंज का न लगाता हो। सबके लिए नाव ही सहारा है। नाव ही हमारे लिए एंबुलेंस है अलहैदपुर निवासी रामवीर सिंह नाव से उतरते ही बोल पड़े कि हमारी तरफ कोई बीमार पड़ जाए तो हम एंबुलेंस नहीं बुलाते। ये नाव ही हमारी एंबुलेंस हैं। मरीज को किसी तरह टांग कर नदी किनारे तक लाते हैं। नाव से कौड़ियागंज के डॉक्टरों के पास ले जाते हैं।

बाढ़ के समय बढ़ती है परेशानी
कौड़ियागंज के बलवीर सिंह बताते हैं कि गर्मी के दिनों में काली नदी की चौड़ाई 30 मीटर तक रह जाती है। बरसात और बाढ़ के समय इसकी चौड़ाई 500 मीटर या इससे भी ज्यादा होती है। तब नाव संचालन में खतरा रहता है। नदी में मगरमच्छों की भरमार है।

नदिया के पार के हालात

  • 10 से ज्यादा गांव हैं कौड़ियागंज में काली नदी के किनारे।
  • 30 हजार से ज्यादा की आबादी परिवहन मामले में विकल्पहीन।
  • 12 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है नजदीकी पुल के लिए।
  • 10 किमी तक नहीं है कोई अच्छा अस्पताल और स्कूल।
  • 100 से ज्यादा चक्कर लगाती है नाव रोजाना दोनों तरफ से।
  • 500 मीटर तक चौड़ी हो जाती है नदी बाढ़ के सीजन में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed