फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ten huts burnt down due to fire, cow died

Aligarh News: आग लगने से दस झोपड़ियां जली, गाय मरी

Mon, 14 Apr 2025 02:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ten huts burnt down due to fire, cow died
थाना पालीमुकीमपुर के अंतर्गत गंगा के खादर क्षेत्र में बसे गांव सीसई में रविवार की शाम अज्ञात कारणों से 10 झोपड़ियों में आग लग गई। इसमें एक गाय मर गई और हजारों रुपये का घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने पुलिस तथा दमकल को दी। इस बीच ग्रामीणों ने एकत्रित होकर आग को बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से काफी नुकसान हो गया। इसमें शैलेंद्र पुत्र चंद्रपाल की गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हरनाथ पुत्र कृष्णपाल, बबलेश पुत्र चंद्रपाल, चंद्रपाल पुत्र पोशाकी, रामवीर पुत्र प्रेम सिंह, राजेश, रौदास, सर्वेश, जयवीर, महिपाल पुत्रगण चंद्रपाल आदि की झोपड़ियों में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गंगा तट के निकट होने के कारण यहां पक्के मकान कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed