फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Temperature will reach 33 degrees on Holi

Aligarh Weather: होली पर 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, फरवरी में सताएगी अप्रैल जैसी गर्मी

Sat, 15 Feb 2025 05:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 05:45 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण गर्मी बढ़ी है, जिससे फरवरी माह में तापमान 30 डिग्री तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
Temperature will reach 33 degrees on Holi
गर्मी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सर्दी का मौसम इस साल कब गुजर गया पता ही नहीं चला। फरवरी महीने में ही लोगों को गर्मी सता रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण गर्मी बढ़ी है, जिससे फरवरी माह में तापमान 30 डिग्री तक पहुंचेगा। होली पर 14 मार्च को तापमान 33 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हालाकि 18, 19, 20 फरवरी को बादल छाएंगे, लेकिन गर्मी कम नहीं होगी। इस तरह फरवरी महीने में ही लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी सताएगी।

विज्ञापन


14 फरवरी को जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग गर्मी से परेशान रहे, लेकिन हवाएं चलने से कुछ राहत जरूर मिली। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। 23 से 28 फरवरी के मध्य अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के मध्य रहेगा। अमूमन अप्रैल महीने में अधिकतम तापमान 30 से अधिक पहुंचता है, लेकिन इस बार फरवरी महीने में ही पारा चढ़ गया है।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने के कारण उत्तरी-पश्चिमी हवाएं हवाएं कम चली। पहाड़ों पर बर्फबारी कम हुई। इसी के चलते प्रदेश में ठंड कम पड़ी। अब हवाओं की रफ्तार कम होगी, जिस कारण फरवरी माह में 30 डिग्री तक तापमान पहुंचने के आसार हैं। हालांकि इसका मानसून पर कोई असर नहीं पड़ेगा।- डॉ. अनंत कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र छेरत, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed