{"_id":"6872bbc6e05eb27e120bb8c2","slug":"tehsilakrabad-will-have-a-public-meeting-on-july-18-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101774-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तहसील...अकराबाद में 18 जुलाई को होगी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तहसील...अकराबाद में 18 जुलाई को होगी जनसभा
विज्ञापन
नई तहसील बनवाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। अकराबाद, छर्रा और गंगीरी के बीच कांटे की टक्कर जारी है। तीनों स्थानों के लोग अपने-अपने क्षेत्र में तहसील बनवाने का जोर लगा रहे हैं।
इसी क्रम में अकराबाद तहसील बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में 18 जुलाई को एक बड़ी जनसभा कस्बे के राष्ट्रीय इंटर काॅलेज परिसर में होने जा रही है। अकराबाद तहसील बनाओ संघर्ष समिति के संरक्षक डाॅ. विवेक उपाध्याय ने बताया कि जनसभा के दिन शुक्रवार को कस्बे का पूरा बाजार बंद रहेगा।
सभी व्यापारियों के साथ ब्लाॅक क्षेत्र और तीन नगर पंचायतों के सैकड़ों गांवों के लोग इस जनसभा में मौजूद रहेंगे। इस जनसभा के माध्यम से अकराबाद को तहसील बनाने की मांग करेंगे। इन तीन नगर पंचायतों में विजयगढ़, अकराबाद और कौड़ियागंज शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
अकराबाद को तहसील बनाने से यह क्षेत्र विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। खेती के साथ व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी।
कैलाश यादव, अकराबाद।
शासन-प्रशासन को अकराबाद तहसील बनवाने का फैसला जल्द लेना चाहिए। इससे लोगों की दशकों पुरानी मांग पूरी होगी।
शिवा गौड़, शाहगढ़।
अकराबाद तहसील बनाने का प्रस्ताव शासन ने मांगा है। 18 जुलाई को होने वाली जनसभा में सभी लोग इसकी मांग उठाएंगे।
डाॅ. विवेक उपाध्याय, अकराबाद।
गंगीरी.. भाकियू ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
गंगीरी। भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने ग्रामीणों के साथ गंगीरी थाना परिसर में एसडीएम अतरौली मो. अमान को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें गंगीरी को तहसील बनाने की मांग की गई है। एसडीएम अतरौली ने कहा कि मुख्यमंत्री तक ज्ञापन पहुंचा दिया जाएगा। इस मौके पर हरिकिशन यादव, मोहित बजाज, प्रशांत वार्ष्णेय, सोनू वार्ष्णेय, बंटी वार्ष्णेय, संजय पाठक, जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।
गंगीरी को जिले की छठी नई तहसील बनवाने के लिए कितने भी धरना-प्रदर्शन करने पड़े, करेंगे। तहसील बनवा कर ही रहेंगे।
देवेंद्र सिंह यादव।
गंगीरी को तहसील बनवाने के लिए पिछले कई सालों से प्रयास जारी है। क्षेत्र के लोग इस मांग के साथ हैं। तहसील बननी चाहिए। जगदीश यादव।
गंगीरी को तहसील बनाया जाना आवश्यक है क्योंकि तहसील के काम के लिए अभी लोगों को 40 किलोमीटर तक जाना पड़ता है।
हरिकिशन नेता, नगला हिमाचल।