{"_id":"60184d998ebc3e2c5153e2bf","slug":"teeneger-gangeraped-aligarh-news-ali2551838154","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में खींचकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में खींचकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरका चौकी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह गोबर डालने जा रही एक किशोरी को तीन युवक एक खेत में खींच ले गए। तीनों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर एक युवक बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। किशोरी के पिता ने एक नामजद समेत तीन युवकों के खिलाफ खैर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी विकास कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
मिली जानकारी के अनुसार सोलह वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर से गोबर लेकर खेत में डालने जा रही थी। रास्ते में तीन युवक खड़े मिले। वह किशोरी को खींचकर एक खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार पर पहुंचे युवक को आरोपियों ने पीटकर भगा दिया तो उसने दूर मौजूद लोगों को जानकारी दी। इस पर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग निकले।
सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंच गई। किशोरी के पिता ने सौरभ उर्फ सुधीर व दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी विकास कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।