{"_id":"5f31a5328ebc3e3ca90628be","slug":"teenager-raped-at-neighbor-s-house-city-office-news-ali240904023","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के घर प्याज लेने गई किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी के घर प्याज लेने गई किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की एक कालोनी में सोमवार शाम पड़ोसी के घर प्याज लेने गई किशोरी संग घर में मौजूद गैर समुदाय के युवक ने दुष्कर्म कर डाला। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर एकत्रित भीड़ ने आरोपी को दबोचकर जमकर धुनाई कर दी। बात जब भाजपा नेताओं तक पहुंची तो बखेड़ा खड़ा हो गया। किशोरी के समर्थन में पूर्व मेयर सहित तमाम नेता थाने पहुंच गए। देर रात तक थाने में कार्रवाई के लिए हंगाम किया। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है ।
एक कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय किशोरी के पिता चाय की ढकेल लगाते हैं। देर शाम किशोरी पड़ोस में रहने वाली अपनी दोस्त किशोरी के घर प्याज मांगने गई थी। गैर समुदाय की किशोरी के घर उसका मामा आया हुआ था। मामा ने उसे देखकर कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने देखा कि किशोरी खून से लथपथ पड़ी है। पहले उसको कपड़े पहनाये और अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपी को मौके से दबोचते हुए जमकर धुनाई की।
सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। इधर, खबर पर भाजपा की पूर्व मेयर शकुुंतला भारती आदि भाजपाई थाने पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर विरोध जताया। थाने में देर रात तक आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई को लेकर भीड़ जमा रही। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही मुकदमे की तैयारी की जा रही थी। मामले में किशोरी के पिता ने नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी रविंद्र दुबे के अनुसार किशोरी मानसिक दिव्यांग बताई जा रही है। आरोपी पकड़ लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।