{"_id":"65ecbfb8ecb48b0f4607a727","slug":"teenager-murdered-and-body-thrown-in-mustard-field-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100233-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किशोर की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंका, मृतक के निजी अंग हैं गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किशोर की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंका, मृतक के निजी अंग हैं गायब
Sun, 10 Mar 2024 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:29 AM IST
सार
मीट फैक्टरी के पास सरसों के खेत में एक किशोर का शव मिला है। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। मृतक के निजी अंग गायब है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
रोरावर थाना क्षेत्र में 9 मार्च दोपहर मथुरा बाईपास स्थित अल्तवार मीट फैक्टरी के पास सरसों के खेत में एक 17 वर्षीय किशोर का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। मृतक के निजी अंग गायब है।
विज्ञापन
रोरावर थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के नीवरी आसिफ बाग निवासी सानू (17) पुत्र लाल मोहम्मद चार-पांच दिन से लापता था। 9 मार्च को अल्तवार मीट फैक्टरी के पास खेत में सरसों काट रहे मजदूरों की नजर पड़ी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसओ रोरावर ने बताया कि थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन