{"_id":"5eea6c6f8ebc3e42fe27647e","slug":"teenager-murder-in-gandhi-park-city-office-news-ali2363966107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सड़क पर तड़प रही थी खून से लथपथ किशोरी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सड़क पर तड़प रही थी खून से लथपथ किशोरी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम
Thu, 18 Jun 2020 03:06 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र की नवविकसित यादव कालोनी में एक किशोरी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात 10-11 वर्षीय एक किशोरी के सिर में भारी वस्तु के हमला कर हत्या कर दी गई। खबर मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी सिसक रही थी।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल थाने के पीछे की यादव कॉलोनी में अभी मकान बन रहे हैं। इसी कॉलोनी की एक गली में खाली प्लॉट के सामने रात करीब 9 बजे जब एक दूधिया दूध देकर लौट रहा था तो उसने देखा कि किशोरी खून से लथपथ पड़ी हुई है।
विज्ञापन
उसने मोहल्ले के लोगों को सूचना दी और पुलिस को खबर भेजी गई, जिसके बाद पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव के अनुसार मेडिकल अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। उसके सिर में किसी वजनी वस्तु से चोट पहुंची है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जहां बच्ची गंभीर हालत में पड़ी मिली थी, वहां काफी खून और मांस के टुकड़े भी पड़े हुए थे। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रहा है कि बच्ची आस-पास के ही किसी स्थान की है, जिसे यहां लाकर मारा गया है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।