{"_id":"66217e6d6bd322f25504c744","slug":"teenager-injured-in-bike-collision-dies-aligarh-news-c-113-1-sali1011-100771-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक ने खेल रहे बच्चे में मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक ने खेल रहे बच्चे में मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Fri, 19 Apr 2024 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:41 AM IST
सार
बच्चा खेल रहा था, तभी एक बाइक सवार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर से बच्चा घायल हो गया। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक लोकेश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कस्बा गंगीरी निवासी नौ वर्षीय लोकेश की सड़क हादसे में 17 अप्रैल की शाम को मौत हो गई। लोकेश पुत्र संजय सिंह 15 अप्रैल की शाम को शीतगृह के निकट खेल रहा था। तभी अज्ञात बाइक सवार ने लोकेश को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
परिजन लोकश को छर्रा के एक अस्पताल ले गए वहां डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज करा रहे लोकेश की 17 अप्रैल शाम मौत हो गयी। परिवार वालों ने लोकेश के शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। लोकेश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसका शव गांव में आते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन