फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   teenager committed suicide by hanging himself

Aligarh News: किशोर ने फंदे से लटक कर दी जान, परिवार में छाया मातम

Sat, 25 Jan 2025 05:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 05:32 PM IST
सार

दीपक घर पर अकेला रहता था। रात्रि को घर का मुख्य दरवाजा बंद कर उसने छत पर लगे लोहे के जाल में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
teenager committed suicide by hanging himself
मृतक किशोर दीपक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विजयगढ़ कस्बा में 24 जनवरी की देर रात को किशोर ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। जिससे परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला यादवान निवासी ज्ञान सिंह नोएडा में नौकरी करते हैं। 17 वर्षीय छोटा बेटा दीपक विजयगढ़ वाले घर पर अकेला रहता था। रात्रि को घर का मुख्य दरवाजा बंद कर उसने छत पर लगे लोहे के जाल में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। दीपक की मां छर्रा में रहती है, जब मां ने रात्रि को दीपक के पास फोन किया तो फोन नहीं उठाया। मां लगातार फोन करती रही, लेकिन दीपक ने एक भी वार फोन नहीं उठाया। 
विज्ञापन


मां ने पड़ोस में रहने वाले दीपक के दोस्त को फोन किया तो वह अन्य लोगों की छत से होकर ऊपर गया। वहां देखा कि लोहे की जाल पर रस्सी बांधकर दीपक लटका हुआ है। यह देखकर दोस्त की चीख निकल गई। लोगों ने झीने का दरवाजा तोड़कर फंदे से नीचे उतारा। परिजन उसे विजयगढ़ के निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। मृतक चार भाई-बहन हैं। दीपक बहन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर थाने में नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed