फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenage girl held hostage and Physical harassment in Madrak

Aligarh: नशीला पदार्थ खिलाया, टेंट गोदाम में किशोरी को बंधक बनाकर किया गंदा काम, चंगुल से छूट पहुंची घर

Fri, 11 Jul 2025 12:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 11 Jul 2025 12:23 PM IST
सार

आरोप है कि दो दिन तक किशोरी को गोदाम में बंधक बनाए रखा। आरोपी उसे अर्द्धबेहोशी की हालात में मोहल्ले में ही छोडक़र चले गए। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। किशोरी की बातें सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Teenage girl held hostage and Physical harassment in Madrak
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में थाना मडराक अंतर्गत एक टेंट गोदाम में किशोरी को बंधक बनाकर चार युवकों ने नशे की हालात में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने व किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना सासनीगेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी 6 जुलाई को इलाके में ही दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि वहां पर मोहल्ले का ही नितिन ठाकुर मिल गया। जो किशोरी को बहला-फुसलाकर थाना मडराक अंतर्गत आगरा रोड स्थित अपने दोस्त के टेंट के गोदाम पर ले गया। जहां उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। अचेत हो जाने पर नितिन ठाकुर ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। फिर चारों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि दो दिन तक उसे गोदाम में बंधक बनाए रखा। आरोपी उसे अर्द्धबेहोशी की हालात में मोहल्ले में ही छोडक़र चले गए। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। किशोरी की बातें सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वे किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नितिन ठाकुर, लुक्का, रोहित व एक अज्ञात समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed