{"_id":"69c628e71070f5e9a202b6c9","slug":"teenage-cyclist-dies-after-being-hit-by-a-tractor-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: साइकिल से डीजल लेने जा रहे किशोर को ट्रैक्टर ने रौंदा, पहिए के नीचे दबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: साइकिल से डीजल लेने जा रहे किशोर को ट्रैक्टर ने रौंदा, पहिए के नीचे दबने से हुई मौत
Fri, 27 Mar 2026 12:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:21 PM IST
सार
विशाल साइकिल से डीजल लेने पेट्रोल पंप पर जा रहा था। तभी किशोर की साइकिल में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीण जाम लगाने की कोशिश करते हुए, मृतक विशाल फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतरौली कोतवाली के गांव जिरौली धूमसिंह में रामघाट-कल्याण मार्ग पर टैक्टर ने एक साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन
जिरौली धूमसिंह निवासी विशाल (16) पुत्र तेजवीर सिंह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे साइकिल से डीजल लेने पेट्रोल पंप पर जा रहा था। रास्ते में रामघाट कल्याण मार्ग पर ओमवीर ढाबा के सामने युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया है कि ट्रैक्टर का पहिया विशाल के सिर के ऊपर से होकर निकल गया।
विज्ञापन
हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मातम छा गया, भीड़ जमा हो गई। विशाल पांच भाईयाें में चौथे नंबर का था। तेजवीर सिंह जिरौली धूमसिंह में ही गन्ना का जूस बेचते हैं। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन