फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teen got hit by thresher, died

Aligarh News: थ्रेसर की चपेट में आया किशोर, मौत

Thu, 13 Mar 2025 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Teen got hit by thresher, died
गांव भैंमती में बृहस्पतिवार दोपहर एक किशोर थ्रेसर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग आननफानन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से होली की तैयारी कर रहे परिवार में रोना-बिलखना मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी भूपेंद्र सिंह ठाकुर के खेत पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे थ्रेसर से सरसों की कटाई हो रही थी। दाने जमीन पर न गिरे इसके लिए ट्रैक्टर के नीचे तिरपाल बिछी थी। उनका छोटा पुत्र लकी सिंह (14) ट्रैक्टर और थ्रेसर के मध्य भाग के समीप तिरपाल पर बैठकर सरसों के एकत्र कर रहा था। इसी दौरान मौसम खराब हुआ और तेज हवा चलने लगी। तेज हवा के कारण एकदम से तिरपाल का एक सिरा उड़कर थ्रेसर की बेल्ट में जाकर फंस गया। इससे तिरपाल पर बैठा किशोर भी बेल्ट में जाकर उलझ गया और घायल हो गया। ट्रैक्टर बंद कर किशोर को बाहर निकाला गया। ये देख कर रोते बिलखते परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव गांव आने पर परिवार की महिलाएं और गांव के लोग बिलख उठे। वह कक्षा आठ का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed