फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Technical center necessary to increase lock export

अलीगढ़ः ताला निर्यात बढ़ाने के लिए तकनीकी सेंटर जरूरी

Tue, 21 Sep 2021 06:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Technical center necessary to increase lock export
एक जिला एक उत्पाद के सर्वे के सिलसिले में ताला नगरी पहुंची इन्वेस्ट इंडिया की टीम - फोटो : CITY OFFICE
एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) का सर्वे करने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड) की इन्वेस्ट इंडिया की टीम तालानगरी पहुंची। उद्यमियों ने सुझाव दिया कि ताला निर्यात के लिए डाई व टूल डिजाइन एवं डेवलपमेंट सेंटर सबसे जरूरी है।
विज्ञापन

इन्वेस्ट इंडिया की एसोसिएट मिशिका नायर एवं मानवी तालानगरी पहुंची थीं। तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के अध्यक्ष नेकराम शर्मा एवं महामंत्री सुनील दत्ता के साथ ही ओडीओपी से लाभान्वित उद्यमियों से मिलकर योजना की जानकारी ली। परंपरागत रूप से अलीगढ़ में बनने वाले तालों (लीवर लॉक) के बारे में विस्तार से जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने समस्याओं के साथ-साथ ताला कारोबार को बेहतर बनाने से संबंधित सुझाव मांगे। उद्यमियों ने कहा कि ओडीओपी स्कीम से छोटे-छोटे उत्पादक लाभान्वित हो रहे हैं। इनकी पहुंच अलीगढ़ व आसपास तक सीमित है। विश्व बड़ा मार्केट है। इनकी पहुंच विश्व मार्केट में होने से निर्यात के साथ ही उत्पादकों की आमदनी में इजाफा होगा। विकसित देशों के साथ ही विकासशील देशों में अलीगढ़ के ताले की अच्छी खपत हो सकती है। इसके लिए वर्चुअल प्लेटफार्म तैयार करने की जरूरत है। उत्पादकों का संपर्क वायर तक होना जरूरी है ताकि पसंद एवं मांग की जानकारी हो सके।
विज्ञापन

ट्रेड फेयर का आयोजन कर विदेशी वायर से उत्पादकों का सीधा संपर्क कराया जाए। महामंत्री सुनील दत्ता ने बताया कि लीवर लॉक की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए। अध्यक्ष नेकराम शर्मा ने कहा कि कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था इकाईयों में हो तो ज्यादा अच्छे परिणाम सामने आएंगे। ओडीओपी योजना के लाभार्थी सत्यदेव शर्मा, प्रवीण शर्मा और बसंत लाल राठौर आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed