फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   technical assistant sacked in AMU

AMU: अमुवि में तकनीकी सहायक बर्खास्त, जांच में अंकपत्र और प्रमाण पत्र पाया गया फर्जी

Sat, 19 Aug 2023 05:14 AM IST
चमन शर्मा AMU: अमुवि में तकनीकी सहायक बर्खास्त, जांच में अंकपत्र और प्रमाण पत्र पाया गया फर्जी
AMU: अमुवि में तकनीकी सहायक बर्खास्त, जांच में अंकपत्र और प्रमाण पत्र पाया गया फर्जी Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 19 Aug 2023 05:14 AM IST
सार

खालिद को जब नौकरी मिल गई तो उनके फर्जी अंक व प्रमाण पत्र की शिकायत विश्वविद्यालय में की गई थी। विश्वविद्यालय ने ओपन यूनिवर्सिटी को 10 नवंबर 2020 को अंक पत्र व प्रमाण पत्र के सत्यापन की रिपोर्ट मांगी थी। जवाब ना आने पर विश्वविद्यालय ने 7 मार्च 2021 व 23 जुलाई 2021 को दोबारा पत्र भेजा था। 

विज्ञापन
technical assistant sacked in AMU
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में तकनीकी सहायक (स्टोर) के पद पर तैनात मोहम्मद खालिद खान को फर्जी अंकपत्र व प्रमाणपत्र के चलते सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


विभाग में तकनीकी सहायक पद पर भर्ती के लिए खालिद खान ने आवेदन किया था। नियुक्ति के दौरान 2 मार्च 2017 को कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से बीए का अंकपत्र व प्रमाण पत्र जमा किया था। खालिद 21 नवंबर 2011 से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दैनिक कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे विभाग के प्रभारी ने अट्ठारह दिसंबर 2015 को अनुभव प्रमाण पत्र भी दिया था। 
विज्ञापन


खालिद को जब नौकरी मिल गई तो उनके फर्जी अंक व प्रमाण पत्र की शिकायत विश्वविद्यालय में की गई थी। विश्वविद्यालय ने ओपन यूनिवर्सिटी को 10 नवंबर 2020 को अंक पत्र व प्रमाण पत्र के सत्यापन की रिपोर्ट मांगी थी। जवाब ना आने पर विश्वविद्यालय ने 7 मार्च 2021 व 23 जुलाई 2021 को दोबारा पत्र भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ने 25 जनवरी 2022 को अंक पत्र और प्रमाण पत्र को फर्जी होने की जांच रिपोर्ट दी थी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव मोहम्मद इमरान ने कुलपति के आदेश पर तकनीकी सहायक स्टोर मोहम्मद खालिद खान को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed