फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teacher shot WagonR car robbed

शिक्षक को गोली मारकर लूटी वैगनआर कार

Tue, 24 May 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Teacher shot WagonR car robbed
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
गांधीपार्क इलाके में भदेसी के पास शिक्षक को गोली मारकर वैगनआर कार लूट ली और साथियों को पीटते हुए नगदी लूट ले गए। घटना की खबर पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन शिक्षक को ट्रामा सेंटर में भरती कराया। जहां खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

देहली गेट के खैर रोड की नवमान कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय नरेश राठौर पुत्र रविकरन इगलास के पीपल गांव में अध्यापक है। वह अपने भतीजे विवेक के लिए लड़की देखने अपने परिवार के ही भाई समर सिंह, मोहल्ले के धर्मेंद्र व सुनील के साथ फर्रुखाबाद गया था। नरेश अपनी वैगनआर कार खुद चलाकर ले गया था। देर रात दस बजे लौटते समय बोनेर से भदेसी की ओर बढ़ते ही बाईपास पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर कार को रुकवाया। इसके बाद जैसे ही नरेश ने कार का शीशा उतारा तो तमंचा तानते हुए सीधे पेट में गोली मार दी। साथ ही समर सिंह व सुनील को तमंचे की बटों से पीटते हुए उनकी जेब से नगदी ले गए। समर सिंह के अनुसार उसके पास से 13 हजार रुपये लिए और गाड़ी लूटकर चले गए। बदमाश हाईवे पर गभाना की ओर दौड़े और जाते समय यह कह गए कि आगे जाकर गाड़ी खड़ी मिलेगी, उसे उठा लेना। इधर, सूचना पर एसओ गांधीपार्क संजय पांडेय पहुंच गए। घायल नरेश को ट्रामा सेंटर लेकर आए। एसओ के अनुसार गाड़ी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

हाईवे पर दंपति से बाइक-जेवरात लूटे
एकाएक हरकत में आए लुटेरों ने सोमवार शाम छह बजे लोधा इलाके में हाईवे बाईपास पर दंपति से लूट की घटना को अंजाम दे डाला। घटना उस समय हुई, जब बाइक सवार दंपति गभाना के गांव पहावटी लौट रहे थे। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गभाना के गांव पहावटी निवासी सतेन्द्र प्रताप सिंह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार को वह पत्नी शोभा के साथ गड़राना स्थित ससुराल गए थे। वहां से  शाम करीब 6 बजे वह नए बाईपास होते हुए घर लौट रहे थे, तभी लोधा क्षेत्र में गोंडा पुल के निकट तीन बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया और तंमचे तानते हुए महिला के सभी जेवर उतरवा लिए। इसके बाद दंपति से स्पलेंडर बाइक लूटकर भाग गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी तरह तीन दिन पहले भी यहां एक लूट की घटना हुई थी। उस पीड़ित को थाने से ही लौटा दिया गया

मदार गेट पर युवक को लूटा, शहंशाह तिराहा व जेल रोड पर छिनैतियां
महानगर में लुटेरों-झपटमारों ने कुछ दिन की खामोशी के बाद फिर धमाचौकड़ी मचाना शुरू कर दिया है। पहली घटना चर्च कंपाउंड की रहने वाली महिला रजनी संग हुई। रविवार देर शाम 9 बजे करीब शहंशाह तिराहा के पास बाजार से लौटते समय बाइक सवार महिला का पर्स झपट ले गए। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बीच दूसरी घटना हाथरस अड्डा निवासी नरेंद्र सक्सेना के बेटे आशू संग हुई। वह बदायूं से लौटकर बस से बस स्टैंड पर रविवार रात 11 बजे उतरा और पैदल घर जा रहा था। तभी तीन बाइक सवारों ने मदार गेट केपास नगदी व मोबाइल आदि लूट लिया। तीसरी घटना सोमवार शाम पांच बजे जेल रोड पर हुई। जहां शहर विधायक जफर आलम की फैक्ट्री लिंक  लॉक के कर्मचारी मंसूर निवासी आवास विकास नई बस्ती की बेटी से बाजार से घर लौटते समय मोबाइल झपट लिया गया। इस सूचना पर भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed