{"_id":"63a8b4df12223a68d45fe95d","slug":"teacher-leader-angry-for-not-changing-time-in-schools-aligarh-news-ali307725246","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विद्यालयों में समय न बदले जाने पर शिक्षक नेता गुस्से में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विद्यालयों में समय न बदले जाने पर शिक्षक नेता गुस्से में
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के खुलने के समय में बदलाव न होने पर शिक्षक नेताओं में आक्रोश है। कड़ाके की ठंड में सुबह 9 बजे विद्यालय खुल रहे हैं, जो बच्चों के लिए काफी तकलीफदेह साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग बच्चों के साथ संवेदनशील नहीं है।
शिक्षक नेताओं का कहना है कि बार-बार मांग और ज्ञापन सौंपने के बाद भी उनकी मांगों पर विभाग के अधिकारी गौर नहीं कर रहे हैं, जबकि ठंड काफी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक कोहरा रहता है। ऐसे में बच्चों को सुबह 9 बजे विद्यालय पहुंचना अमर्यादित लगता है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने कहा कि बढ़ती ठंड के चलते सुबह 10 बजे से विद्यालय खोले जाने की मांग की है।
इस संबंध में बीएसए को ज्ञापन भी सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को बच्चों का हित देखना होगा। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने भी विद्यालय के खुलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक करने की मांग की है। उधर, ठंड में बच्चों की परेशानी को देखते हुए निजी स्कूलों में तीन-चार दिन में शीतकालीन अवकाश हो सकता है।