{"_id":"64a86cc681956744a0062ba6","slug":"teacher-and-her-son-attacked-with-knife-aligarh-news-c-117-1-sali1021-74-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शिक्षिका व उसके बेटे पर चाकू हमला, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शिक्षिका व उसके बेटे पर चाकू हमला, यह है मामला
Sat, 08 Jul 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:21 AM IST
सार
2 जुलाई को गौरव राघव उर्फ टिंकल रात दस बजे घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध किया तो यामिनी और उसके बेटे पर चाकू से हमल कर दिया। गोलू की गर्दन चाकू के वार से कट गई।
विज्ञापन
चाकू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कासिमरपुर निवासी एक शिक्षिका ने जानलेवा हमने की पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता यामिनी ने बताया कि वह रामप्रसाद बाल विद्यालय में पढ़ाती है। पति का देहांत हो चुका है। बेटा गोलू बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
2 जुलाई को गौरव राघव उर्फ टिंकल रात दस बजे घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध किया तो यामिनी और उसके बेटे पर चाकू से हमल कर दिया। गोलू की गर्दन चाकू के वार से कट गई। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोप है कि तीन जुलाई की शाम गौरव उर्फ टिंकल, दीपक उर्फ राहुल, पीटर व गोलू निवासी रामपुर ने धमकी दी है कि उनका भाई जेल से आकर उसे बताएगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन