फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tea salesman beaten late night in the streets of Madar Gate

Aligarh News: देर रात मदार गेट की गलियों में पीटा चाय सेल्समैन, चले ईंट पत्थर, एक दबोचा गया

Sun, 27 Aug 2023 11:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 11:31 PM IST
सार

पवन रावत नाम का हलवाई खाना इलाके का चाय विक्रेता का एक कर्मी गली के बाहर कोई ऑर्डर देने गया था। वापस आने पर चाय विक्रेता ने उस पर टिप्पणी कर दी। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई और इस कदर टीका टिप्पणी हो गई कि चाय देने गए कर्मी के परिवार तक बात पहुंच गई। 

विज्ञापन
Tea salesman beaten late night in the streets of Madar Gate
पुलिस को घटना स्थल पर की जानकारी देते पीड़ित पवन रावत - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के अतिसंवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले मदार गेट इलाके में रविवार देर रात एक चाय विक्रेता संग गली के मुहाने के दुकानदार व समर्थकों ने मारपीट कर दी। इस दौरान चाय विक्रेता ने भी बचाव में हाथ पैर चलाए और दोनों ओर से मारपीट के बीच ईंट पत्थर तक चल गए। पुलिस ने पहुंचकर माहौल को सामान्य किया।

विज्ञापन


आरोपी पक्ष से दुकानदार को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा आदि की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि पवन रावत नाम का हलवाई खाना इलाके का चाय विक्रेता का एक कर्मी गली के बाहर कोई ऑर्डर देने गया था। वापस आने पर चाय विक्रेता ने उस पर टिप्पणी कर दी। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई और इस कदर टीका टिप्पणी हो गई कि चाय देने गए कर्मी के परिवार तक बात पहुंच गई। 
विज्ञापन


इस पर वहां दुकानदार के पक्ष में तमाम लोग जमा हो गए और मारपीट के दौरान ईंट पत्थर चल गए। इस सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी दुकानदार शाहिद को पकड़ लिया गया। खबर पर सीओ प्रथम भी आ गए। सीओ प्रथम अभय पांडेय के अनुसार दो लोगों में टीका टिप्पणी पर झगड़ा हुआ था। एक आरोपी हिरासत में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed