फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   'TB Arogya Saathi' app will help patients

मरीजों का मददगार बनेगा ‘टीबी आरोग्य साथी’ एप

Wed, 31 Mar 2021 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
'TB Arogya Saathi' app will help patients
क्षय रोग से ग्रसित मरीजों का टीबी आरोग्य साथी एप मददगार बनेगा। इस एप के माध्यम से रोगी न सिर्फ अपनी प्रगति रिपोर्ट देख पाएगा, बल्कि टीबी से संबंधित समस्त जानकारी उसे प्राप्त होगी।
विज्ञापन

चंद रोज पहले दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने टीबी आरोग्य साथी एप लांच किया था। उससे संबंधित गाइड लाइन सभी जिलों को भेजी जा रही है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म होगा, जहां टीबी से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध होगी। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि टीबी आरोग्य साथी एप की जानकारी मिली है। गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्या है एप में
एनटीईपी के तहत पंजीकृत रोगियों के लिए यह डिजिटल रिकार्ड तक पहुंचने के लिए एक पोर्टल की तरह कार्य करेगा। इसके अंतर्गत टीबी परीक्षण और उपचार विवरण, विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के तहत देय राशि का विवरण, स्वास्थ्य प्रदाता तक पहुंच और उपचार या किसी भी जानकारी के लिए अनुरोध किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त टीबी से संबंधित समस्त जानकारी, टीबी जांच एवं उपचार की नजदीकी सुविधा, टीबी के जोखिम का आकलन करने के लिए स्क्रीनिंग टूल, पोषण संबंधी सहायता एवं परामर्श आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में हैं 3472 टीबी के मरीज
जनपद में टीबी के 3472 मरीज हैं। भारत सरकार द्वारा 2025 तक देश से टीबी को खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद में 3 से 13 जनवरी 2021 तक सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान चला था। क्षय रोग विभाग की टीम 9 लाख 75 हजार लोगों तक पहुंची थी। इस दौरान 383 मरीज चिह्नित किए गए थे। इसके अतिरिक्त 10 से 24 मार्च 2021 तक दस्तक अभियान चलाया गया था। जनपद में 3472 मरीजों में से 517 की उम्र एक से 18 साल के बीच की है।

बच्चों को गोद लेकर करा रहे उपचार
टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लेकर उसके उपचार एवं खान-पान पर अधिकारी नजर रखते हैं। जिलाधिकारी, एसएसपी, सीडीओ ने एक-एक बच्चे को गोद लिया है। सीएमओ एवं जिला क्षय रोग अधिकारी ने 20-20 बच्चे गोद लिए हैं। लक्ष्मी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 105 बच्चों को गोद लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed