फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tappal girls won the Kabaddi tournament

Aligarh News: टप्पल की लड़कियों ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट

Mon, 27 Oct 2025 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tappal girls won the Kabaddi tournament
मथुरा के नौंहझील स्थित इनायतगढ़ गांव में शनिवार को बालिकाओं के कबड्डी टूर्नामेंट में बालियान एकेडमी जट्टारी टप्पल की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जेडी नोएडा की टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में मथुरा, भिवानी (हरियाणा), दौलतपुर (मथुरा), जेडी नोएडा और जट्टारी की टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

एकेडमी की टप्पल क्षेत्र की लड़कियों ने टूर्नामेंट में लगातार जीत हासिल की। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में भिवानी को बड़े अंतर 27-6 से हराया। इसके बाद, मथुरा की टीम को 25-17 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में मजबूत जेडी नोएडा की टीम को 22-15 से हराकर जीत का परचम लहराया। आयोजकों ने विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार में 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टीम कोच दलबीर सिंह बालियान को भी सम्मानित किया गया। उपविजेता जेडी नोएडा की टीम को 51 सौ रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

टीम की इस सफलता पर ओलंपिक संघ के सभी सदस्यों एवं सचिव मजहर उल कमर, जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन सिंह, कबड्डी संघ के सचिव बाबा भगत सिंह, कोच गजेंद्र तिवारी, अवधेश सारस्वत और रेड आर्मी कबड्डी टीम कोच एवं जूनियर एशियन इंडियन टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच नीरज चौधरी ने शुभकामनाएं दीं। भाकियू के मंडल अध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप बंसल, महावीर स्वामी, गुलवीर सिंह, बंटी ठाकुर, नीटू मालान आदि ने भी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed