फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Talked to wife at night, body found hanging on peg in morning

Aligarh: रात में पत्नी से की बात, सुबह खूंटी पर लटका मिला शव, पुलिस ने मरघट से शव पोस्टमार्टम को भेजा

Mon, 24 Jun 2024 10:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 10:04 PM IST
सार

रात में राहुल ने मोबाइल पर अपनी पत्नी से बात की थी। इसके बाद परिवार के सभी लोग अपने-अपने बिस्तर पर सोने चले गए। सुबह कमरे की दीवार पर खूंटी के सहारे राहुल का शव लटका देखकर परिवार वालों की चीखें निकल पड़ीं।

विज्ञापन
Talked to wife at night, body found hanging on peg in morning
मृतक राहुल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

24 जून की सुबह गांव दभी में एक युवक का शव अपने घर पर दीवार की खूंटी के सहारे लटका मिला। खबर पाकर पहुंचे परिवार वालों ने हंगामा किया। हत्या कर शव को जलाने के लिए ले जाने की सूचना पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस ने मरघट से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव दभी निवासी 22 वर्षीय राहुल पुत्र भारत सिंह की शादी चार माह पहले थाना दादों के गांव भाय निवासी रूपेश पुत्री अनार सिंह के साथ हुई थी। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रवधू करीब एक माह से मायके में है। 23 जून की रात राहुल ने मोबाइल पर अपनी पत्नी से बात की थी। इसके बाद परिवार के सभी लोग अपने-अपने बिस्तर पर सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह कमरे की दीवार पर खूंटी के सहारे राहुल का शव लटका देखकर परिवार वालों की चीखें निकल पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के निवासी भागकर घर के अंदर पहुंचे। दोपहर में करीब 12 बजे परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे तभी राहुल के ससुराल वाले पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस को सूचना दी कि उनके दामाद की हत्या कर दी गई है और शव को जलाने के लिए परिवार वाले ले जा रहे हैं। इस पर कार्यवाहक थाना प्रभारी दुलीचंद यादव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed