{"_id":"67bd7ea4814bb78d1d08a87e","slug":"taking-patients-from-government-hospitals-to-nursing-homes-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सरकारी अस्पतालों से मरीज नर्सिंग होम ले जाने वालों पर होगी एफआईआर, सरकारी डॉक्टर पर भी शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सरकारी अस्पतालों से मरीज नर्सिंग होम ले जाने वालों पर होगी एफआईआर, सरकारी डॉक्टर पर भी शिकंजा
Tue, 25 Feb 2025 01:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:56 PM IST
सार
डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सभी सरकारी डॉक्टरों से शपथ पत्र लें, कि उनके द्वारा निजी स्तर पर कोई भी प्रैक्टिस नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : Freepik
विस्तार
एबुलेंस संचालन की आड़ में सरकारी अस्पतालों से अनाधिकृत रूप से मरीजों को निजी चिकित्सालयों में ले जाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज कराने का फैसला लिया है। इसके साथ ही डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सभी सरकारी डॉक्टरों से शपथ पत्र लें, कि उनके द्वारा निजी स्तर पर कोई भी प्रैक्टिस नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
यह फैसला डीएम संजीव रंजन ने 24 फरवरी को जिला सतर्कता समिति की बैठक में लिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से रखे गए चिकित्सक भी इस दायरे में रहेंगे। ऐसे चिकित्सकों की गोपनीय तरीके से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि यदि सरकारी अस्पतालों में कोई जांच या सुविधा उपलब्ध नहीं है तो मरीज को उस जांच को स्वयं कराने के लिए न कहें, बल्कि दूसरे सरकारी अस्पताल में रेफरल स्लिप जारी कर उसे नि:शुल्क सेवाओं का लाभ दिलवाएं। बैठक में सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
