फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Take care of health in the changing weather

अलीगढ़ः बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान

Fri, 21 Jan 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Take care of health in the changing weather
कड़ाके की सर्दी एवं शीतलहर से जनजीवन ठहर गया है। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में 30-40 प्रतिशत या उससे अधिक की गिरावट है। सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस एवं ब्लड प्रेशर के मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

मलखान सिंह जिला अस्पताल में औसतन 1300 से 1500 मरीज आते थे। शीतलहर शुरू होने के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या में काफी गिरावट आई है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भी यही स्थिति है। चिकित्सकों का कहना है कि नजला, जुकाम, बुखार, सांस एवं बीपी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ठंड में बीपी एवं सांस से संबंधित समस्या बढ़ जाती है। दीनदयाल में एक और समस्या सामने आ रही है। ओपीडी में आने वाले मरीज भर्ती को तैयार नहीं हो रहे हैं। कारण यह है कि दीनदयाल अस्पताल में कोविड मरीज भर्ती हो रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि भर्ती होने पर कोविड की चपेट में आ जाएंगे। कोविड जांच कराने से भी मरीज कतरा रहे हैं। शहर के प्राइवेट अस्पताल एवं चिकित्सकों के पास भी ओपीडी में मरीजों की संख्या घट गई है।
विज्ञापन

ओपीडी में मरीज काफी कम आ रहे हैं। मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। सांस एवं बीपी के मरीज जरूर बढ़ गए हैं। इस मौसम में सर्दी से बच कर रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसके सिंघल, वरिष्ठ चिकित्सक, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय
सर्दी, खांसी एवं बुखार से पीड़ित बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। अस्पताल में भर्ती के लिए तैयार नहीं हो रहे। आरटीपीसीआर जांच भी कम करा रहे हैं। हालांकि दवा से ठीक हो रहे हैं।

- डॉ. के शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय
अभी हेल्दी सीजन चल रहा है। ओपीडी में कम मरीज आ रहे हैं। सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीज तीन से पांच दिन में ठीक हो रहे हैं। हमलोग कोविड चेक कम करा रहे हैं। सांस व बीपी के मरीज विशेष ध्यान रखें।
- डॉ. विपिन गुप्ता, अध्यक्ष, आईएमए
ध्यान रखें...
- वृद्ध एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
- पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें, पूरे शरीर को ढक कर रखें।
- जरूरत न हो तो ठंड में घर से बाहर निकलने से बचें।
- संतुलित भोजन का सेवन करें।
- पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें।
- बच्चों को ज्यादा समय तक बाहर न रहने दें।
मलखान सिंह जिला अस्पताल में ओपीडी की स्थिति
20 जनवरी - 675
19 जनवरी - 779
18 जनवरी - 735
17 जनवरी - 1353
15 जनवरी - 873
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed