फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tajia will not go out on Muharram: DM

मोहर्रम पर नहीं निकलेगा ताजिया जुलूस : डीएम

Tue, 10 Aug 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tajia will not go out on Muharram: DM
मौहर्रम को लेकर बैठक करतीं डीएम सेल्वा कुमारी जे। - फोटो : CITY OFFICE
19 अगस्त को मोहर्रम है। पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना के चलते मोहर्रम पर ताजिया जुलूस नहीं निकलेगा। करबला पर मेला भी नहीं लगेगा। जिला प्रशासन ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। ताजिएदारों ने भी शासन-प्रशासन के सहयोग को लेकर हामी भरी है।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि कि मोहर्रम में किसी भी प्रकार के जुलूस नहीं निकलेंगे। एक स्थान पर 50 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुस्लिम समाज अपने-अपने घरों में रहकर त्योहार मनाए। साफ-सफाई, विद्युत एवं जल आपूर्ति और खराब सड़कों को समय रहते दुरुस्त करा लिया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक व वार्ता कर शासन के निर्देशों से अवगत करा दें। किसी भी स्तर पर कोई चूक या संवादहीनता की स्थिति न रहे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। मेयर मो. फुरकान ने कहा कि सरकार सभी प्रकार के धार्मिक आयोजनों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत संपन्न करा रही है। यदि जान सुरक्षित है तभी धर्म सुरक्षित है। सभी को ईद या अन्य त्योहारों के समान ही मोहर्रम को भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में ही मनाना है।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, समस्त एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed