{"_id":"63ee8b8e8520d7243708fa5b","slug":"tad-passenger-train-which-was-closed-since-corona-period-will-run-again-tomorrow-aligarh-news-c-2-1-46959-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 18 फरवरी से फिर शुरू होगी टीएडी पैसेंजर ट्रेन, कोरोना काल से बंद पड़ी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 18 फरवरी से फिर शुरू होगी टीएडी पैसेंजर ट्रेन, कोरोना काल से बंद पड़ी थी
Fri, 17 Feb 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:31 AM IST
सार
टीएडी पैसेंजर ट्रेन को छोड़कर अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था, लेकिन टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली पैसेंजर ट्रेन लंबे समय से बंद पड़ी हुई थी। यात्री संगठन इस ट्रेन के संचालन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना काल से करीब दो साल से बंद पड़ी टीएडी (टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली) पैसेंजर ट्रेन का 18 फरवरी से पुन: संचालन होगा। रेलवे ने इसके लिए समय सारिणी घोषित कर दी है। लंबे समय से यात्री बंद पड़ी इस ट्रेन के संचालन की मांग कर रहे थे। सांसद सतीश गौतम ने भी रेलवे अफसरों को पत्र भेजकर ट्रेन के संचालन की मांग की थी। कोरोना काल में रेलवे ने सभी लोकल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था।
विज्ञापन
इसमें टीएडी पैसेंजर ट्रेन को छोड़कर अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था, लेकिन टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली पैसेंजर ट्रेन लंबे समय से बंद पड़ी हुई थी। यात्री संगठन इस ट्रेन के संचालन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि टीएडी पैसेंजर ट्रेन का शनिवार से फिर से संचालन होगा। उन्होंने बताया कि टूंडला से सुबह 09:40 बजे ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जो मितावली, बरहन जंक्शन, चमरौला, जलेसर रोड, पोरा, हाथरस जंक्शन, सासनी, मडराक, दाऊद खां के बाद 11:25 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन