फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sweets distributed after the process of changing the name of Aligarh

अलीगढ़ का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू होने पर बांटी मिठाई

Wed, 18 Aug 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sweets distributed after the process of changing the name of Aligarh
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मंगलवार को सुरेंद्र नगर स्थित महाराणा प्रताप पार्क में अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ किए जाने का प्रस्ताव जिला पंचायत सदन द्वारा पारित कर शासन को भेजे जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान का वितरण किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अलीगढ़ का नाम बदलने की मांग पिछले 125 वर्षों से की जा रही है, लेकिन पहलीबार जिला पंचायत अलीगढ़ ने सामान्य जनमानस की भावनाओं का स्वागत करते हुए अपनी पहली ही बैठक में जनपद अलीगढ़ का नाम परिवर्तित कर हरिगढ़ किये जाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला पंचायत अध्यक्षा विजय सिंह, भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष श्योराज सिंह और सभी ब्लॉक प्रमुखों के साथ सदस्यों का आभार व्यक्त करती है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी, डॉ. नरसिंह पाल सिंह, वीरांगना जिलाध्यक्ष ममता राघव, अखिलेश तोमर, शंकर पाल सिंह, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो साल से संघर्ष कर रहे थे कपिल चौधरी
अलीगढ़। धर्म समाज महाविद्यालय के छात्र नेता कपिल चौधरी दो साल से अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करवाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल तक कई पत्र लिख चुके हैं। कपिल चौधरी ने बताया कि अलीगढ़ की बहुसंख्यक आबादी के लिए अलीगढ़ नाम महत्वहीन था। जन आकांक्षाओं और इतिहास के अनुरूप अलीगढ़ का सार्थक और गरिमामयी नाम हरिगढ़ रखे जाने वाले प्रस्ताव पास करने पर उन्होंने जिला पंचायत सदन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम बदलने से कुछ नहीं होगा ऱ् बसपा
अलीगढ़। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान बहुत परेशान है। महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। ऐसे में अलीगढ़ का नाम बदल कर हरिगढ़ करने से राजनीतिक दाल नहीं गलने वाली है। जनता आगामी चुनाव में इसका मुंह तोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed