फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Swachh survekshan: Aligarh at 30 in the country and no. three position in the state

स्वच्छता सर्वे : देश में 30 वें और प्रदेश में तीसरे पायदान पर अलीगढ़

Fri, 21 Aug 2020 02:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Swachh survekshan: Aligarh at 30 in the country and  no. three position in the state
ते नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल साथ में सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
एक से दस लाख की आबादी वाले शहरों में अलीगढ़ देश में 30 वे एवं प्रदेश में तीसरे पायदान पर है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का परिणाम घोषित होने के बाद नगर निगम में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

सेवाभवन स्थित कार्यालय में नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने पत्रकारों से कहा कि 2018 के सर्वे में अलीगढ़ देश में 173 वें और 2019 में 145 वें स्थान पर था। इस बार 30 वें स्थान पर है। प्रदेश के टॉप तीन शहरों में अलीगढ़ (स्कोर 4309.19) शामिल हो गया है। प्रथम एवं दूसरे स्थान पर क्रमश: नोएडा व झांसी हैं। उन्होंने कहा कि 145 से 30 वीं रैंक पर पहुंचने का श्रेय शहरवासी, अधिकारी, कर्मचारियों, पार्षदों एवं विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों को जाता है। सफाई कर्मचारियों के सार्थक प्रयास की बदौलत ही अलीगढ़ ने महापरीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में उनका लक्ष्य देश के टॉप तीन शहरों में शामिल होना है।
विज्ञापन

सफलता के प्रमुख बिंदु...
ओडीएफ डबल प्लस होना, गारबेज फ्री सिटी रैकिंग, कूड़ा निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से किया जाना, सूडा-डूडा द्वारा सरकारी योजनाओं के अंतर्गत गरीबों के उत्थान के लिए कार्य, शहर के प्रमुख फ्लाई ओवर का सौंदर्यीकरण, महानगर में सामुदायिक शौचालयों की स्थापना, सिटीजन फीडबैक, कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन की स्थापना व हरित पट्टिका का विकास आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020
- स्वच्छता सर्र्वेक्षण 2020 पूरे देश में 4 से 31 जनवरी 2020 तक। सरकार द्वारा नामित एजेंसी क्यूसीआई के माध्यम से।
- नगर निगम अलीगढ़ का सर्वेक्षण क्यूसीआई टीम द्वारा जनवरी 2020 के अंतिम सप्ताह में किया गया।
- स्वच्छता सर्वेक्षण में डॉक्यूमेंटेशन, फील्ड में प्रत्यक्ष सर्वेक्षण, ओडीएफ सर्टिफिकेशन और जीएफसी सर्टिफिकेशन के आधार पर रैकिंग जारी की गई।
- अलीगढ़ शहर को ओडीएफ प्लस प्लस सर्टिफिकेशन क्यूसीआई द्वारा तथा जीएफसी सर्टिफिकेशन में वन स्टार भारत सरकार की एजेंसी द्वारा प्राप्त है। (फरवरी 2020 व मार्च 2020)
- पिछले वर्ष अलीगढ़ देश में 145 वें व प्रदेश में 8 वें स्थान पर था। वर्तमान वर्ष में क्रमश: 30 वे और तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed