फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SV College became the champion in basketball

बास्केटबॉल में एसवी कॉलेज बना चैंपियन

Fri, 04 Nov 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
SV College became the champion in basketball
खुशी मनाते एसबी कॉलेज की टीम के खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ के तहत अंतर महाविद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन एसवी कॉलेज अलीगढ़ बना, जबकि उप विजेता डीएस कॉलेज अलीगढ़ रहा।
विज्ञापन

एसवी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग के बास्केटबॉल कोर्ट पर फाइनल मुकाबला एसवी कॉलेज व डीएस कॉलेज की टीम के बीच खेला गया। एसवी के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए शुरू से ही मैच में पकड़ बना ली। 70 अंक से फाइनल जीत लिया। तीसरे स्थान पीसी बागला हाथरस की टीम रही। आयोजन सचिव डॉ शाहनवाज खान ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय टीम में खिलाड़ियों को चुना जाएगा। विजेता व उप विजेता टीम को प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार गुप्ता ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पर्यवेक्षक डॉ. सत्यदेव पचौरी रहे। इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार, डॉ. रिचा बजाज, डॉ. फुजैल अहमद, डॉ. दुर्गेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रिकेट : एसवी कॉलेज फाइनल में
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ के तहत अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में एसवी कॉलेज अलीगढ़ की टीम पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएस कॉलेज के मैदान पर पहला सेमीफाइनल एसवी कॉलेज अलीगढ़ जेएलएन कॉलेज एटा के बीच खेला गया। 15-15 ओवर के मैच में एसवी ने 180 रन बनाए। लवकुश के 65 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी एटा की टीम 111 रन बना सकी। 69 रन से मैच हार गई। क्वार्टर फाइनल में डीएस कॉलेज अलीगढ़ ने पीसी बागला हाथरस को हरा दिया। 20-20 ओवर के मैच में डीएस ने 192 रन बनाए। आयुष ने 100 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी हाथरस 85 रन बना सकी। 107 रन से डीएस ने मैच जीत लिया। आरएमपीयू क्रीड़ा समिति के सचिव शाहनवाज खान ने बताया कि शुक्रवार को डीएस कॉलेज अलीगढ़ व गवर्नमेंट पीजी कॉलेज जलेसर के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। शनिवार को विजेता टीम के साथ एसवी कॉलेज का फाइनल खेला जाएगा। चयनकर्ता डॉ. आसिफ कलीम, टीम मैनेजर डॉ. दुर्गेश कुमार रहे। इस अवसर पर डॉ. अवनीश कुमार सिंह, हर्ष कुमार, प्रदीप पाराशर, रिंकू दीक्षित, लोकेश कांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed