फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suspected patients will remain isolated until the report comes

जांच रिपोर्ट आने तक संदिग्ध मरीज रहेंगे होम आइसोलेट

Sat, 08 May 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Suspected patients will remain isolated until the report comes
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश पर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब कोरोना के संदिग्ध मरीजों को सैंपल देने के बाद जांच रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेट रहना होगा। इस व्यवस्था के लिए प्रभारी डीएम के स्तर से पर्यवेक्षक से लेकर नोडल अधिकारी तक नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने बताया कि तहसील खैर कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां पर्यवेक्षण का जिम्मा एसडीएम न्यायिक राकेश कुमार पटेल को सौंपा गया है। खैर एसडीएम व ईओ जट्टारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कोल तहसील का नोडल अधिकारी एसडीएम कोल व ईओ पिलखना को बनाया गया है। तहसील इगलास में एसडीएम इगलास व ईओ बेसवां को नोडल अधिकारी बनाया गया है। तहसील अतरौली में ईओ अतरौली और एसडीएम अतरौली को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

खैर को छोड़कर अन्य सभी तहसीलों में पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री की ओर से स्पष्ट निर्देश मिले हैं कि किसी भी हाल में कोरोना पर नियंत्रण पाना है। गांव-गांव में स्क्त्रस्ीनिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां जो भी व्यक्ति संदिग्ध मिलेगा, उसे तत्काल दवा दी जाएंगी, साथ ही उसका सैंपल लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने तक उसे होम क्वारंटीन किया जाएगा। अगर, घर में जगह नहीं होगी तो तहसीलवार बनाए क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।

ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट मामले में मुकदमा दर्ज
दीनदयाल अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट के मामले में अस्पताल के फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। धर्मेंद्र का आरोप है कि किसी अज्ञात ने वहां आकर ऑक्सीजन गैस का प्रेशर बढ़ा दिया। इससे विस्फोट हो गया। थाना पुलिस ने इस मामले में महामारी अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed