{"_id":"60a54e448ebc3e477a476196","slug":"suspected-black-fungus-patient-came-to-jn-medical-college-city-office-news-ali2634724104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएन मेडिकल कॉलेज में सामने आया ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएन मेडिकल कॉलेज में सामने आया ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। दो संदिग्ध मरीजों के लिए लखनऊ से आज दवा आने की उम्मीद है।
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज सामने आया है।
हालांकि अभी कन्फर्म नहीं मान सकते। लक्षण के आधार पर उसे संदिग्ध माना जा रहा है। कन्फर्म करने के लिए बायोप्सी एवं कल्चर जरूरी है। इसके अतिरिक्त एक भाजपा नेता ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए हैं। उनका उपचार राजस्थान में चल रहा है। मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं एक प्राइवेट चिकित्सक के ओपीडी में एक-एक संदिग्ध मरीज मिले थे। उनके लिए इंफोटेरिसिन इंजेक्शन लखनऊ से आ रहा है। इंजेक्शन बृहस्पतिवार शाम तक तक आने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर स्थानीय स्तर पर दुकानों पर दवा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं ताकि ब्लैक फंगस के मरीज सामने आने पर दवा के लिए भटकना न पड़े। समस्या से निपटने के लिए अन्य तमाम तरह की सावधानी बरती जा रही है।