फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Survey work started in tehsils regarding drought

संभावित सूखे को लेकर तहसीलों में सर्वे कार्य हुआ शुरू

Fri, 09 Sep 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Survey work started in tehsils regarding  drought
मानसून की बेरुखी और उम्मीद से कम बारिश होने से जिले में सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। इन हालात से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश देने के साथ ही 14 सितंबर तक मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट तलब की है। इसके मद्देनजर जिले की कोल, गभाना, खैर, अतरौली, इगलास समेत पांचों तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदार की देखरेख में हल्का लेखपाल गांव-गांव फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करेंगे।
विज्ञापन

जिला स्तर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने बताया कि उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, विद्युत, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को टीम में शामिल किया गया है, जो सूखे की हर स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहेंगी। कोल, गभाना, खैर, अतरौली, इगलास समेत पांचों तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदार की देखरेख में हल्का लेखपाल गांव-गांव सर्वे करेंगे। 12 ब्लॉक में बीडीओ, एडीओ पंचायत, कृषि के माध्यम से गांवों में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने, चरागाहों को कब्जा मुक्त कराने, बिजली की नियमित आपूर्ति की व्यवस्था, खराब ट्रांसफॉर्मरों को 72 घंटे में बदलवाने, पशुओं के पीने के पानी के संकट के निवारण के लिए सिंचाई विभाग की नहरों, नलकूपों, तालाबों एवं पोखरों को भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष, मानक वर्षा, वर्षा
2017, 193, 156.4
2018, 193, 80.4
2019,193, 72.8
2020,193, 45.92
2021,193,100.44
( नोट - वर्षा मिमी.में )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed