फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Survey of damage to crops due to rain-hail continues

Aligarh News: बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे जारी

Mon, 03 Apr 2023 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Survey of damage to crops due to rain-hail continues
पश्चिमी विक्षोभ पैदा होने से जिले में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार कम रहा। न्यूनतम तापमान 16.2 रहा जो सामान्य से दो कम दर्ज किया गया। दिन में बादल जरूर छाये रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इधर, जिला प्रशासन की ओर से बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके।
विज्ञापन




शासन स्तर से फसलों को 33 फीसदी से अधिक नुकसान होने पर ही किसानों को मुआवजे का निर्धारण होता है। मौसम का बदला मिजाज किसानों के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आया है। जिले में पिछले कई दिनों में बारिश एवं ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं एवं सरसों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। देहात के इगलास, जवां और अतरौली क्षेत्र में तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से गेहूं की फसलें बिछ गई हैं। इसके अलावा गभाना, चंडौस, पिसावा, लोधा, बरला, अकराबाद, हरदुआगंज, दादों और छर्रा में भी बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन




बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सभी तहसीलों में सर्वे कराया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वे रिपोर्ट तैयार कर उसे शासन को भिजवाया जा रहा है।

-मीनू राणा, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed