{"_id":"57a246424f1c1b54762ba175","slug":"surprise-inspections-on-the-chc-did-lock-andla","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में अंडला सीएचसी पर मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में अंडला सीएचसी पर मिला ताला
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष जिला जज श्रीमती कल्पना मिश्रा के चल रहे अभियान के तहत खैर के गांव भानौली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यहां ग्रामीणों की शिकायत पर जब पास के गांव अंडला पीएचसी पर विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अभिषेक कुमार चतुर्वेदी औचक निरीक्षण को पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला।
यह देख उन्होंने नाराजगी जताई और लोगों से जानकारी की तो पता चला कि अक्सर यहां से स्टाफ गायब रहता है और इसी तरह ताला लटका रहता है। इस पर उन्होंने तत्काल सीएमओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इससे पहले गांव भानौली में लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
गांव में कार्यक्रम के दौरान सचिव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि शिक्षित बनेंगे तो अधिकारों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। उन्होंने आरटीआई के इस्तेमाल के फायदे बताए। साथ में प्राधिकरण को जिले के प्रत्येक कमजोर व्यक्ति का पैरोकार बताया और समाज के प्रबुद्ध वर्ग, शिक्षक, समाज सेवी, युवाओं, आशा, आंगनबाड़ी आदि से अपील की कि प्राधिकरण से जुड़कर कमजोर वर्ग के लिए कार्य कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाएं।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से पीएलवी से मदद लेने, कन्या भ्रूण हत्या की कुरीति को दूर करने, बेटी को शिक्षित बनाने जैसे आह्वान भी किए। तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सिविल जज तौसीफ रज़ा ने कहा कि छोटे-मोटे विवादों को स्थानीय स्तर पर सुलझाएं और आपसी भाईचारा कायम रखें।
अंत में ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव अंडला पीएचसी की शिकायत की। इस मौके पर तहसीलदार राजीव कुमार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पुष्कर, नायब तहसीलदार नवीन कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी मनीष कुमार, अधिवक्ता वीडी वर्मा, प्रधान कालीचरण पाठक, पीएलवी रेनू शर्मा, सुभाष गौड़, उमेश चौधरी, प्रताप परिहार, राहुल कुमार, रामवीर आदि थे। संचालन मदन मोहन गौतम ने किया।