फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suresh and Wasim were nominated together in the Gopi massacre

गोपी हत्याकांड में एक साथ नामजद हुए थे सुरेश और वसीम

Mon, 14 Aug 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 14 Aug 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Suresh and Wasim were nominated together in the Gopi massacre
सराय बैरागी निवासी शीला देवी ने बन्नादेवी में लिखवाया था मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक शर्मा 
विज्ञापन

रेलवे रोड से ऊपरकोट तक पूरे शहर को दहशत में लाने वाले दोहरे हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। इस हत्‍या के आरोपी सुरेश कचौड़ी वाला और वसीम उर्फ भीम दोनों एक ही मुकदमे में एक साथ हत्यारोपी बनाए गए थे। सुरेश कचौड़ी वाला ने हाल ही में वसीम और उसके सगे भाई आशू की हत्या की है और अब जेल में है।

मामला 22 सितंबर 2006 का है। इसी दिन थाना बन्नादेवी में अपराध संख्या 358 के तहत हत्या की धारा 302 और साजिश करने की धारा 120 बी में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें सुरेश कचौड़ी वाला और वसीम दोनों को एक साथ हत्यारोपी बनाए गए थे।
विज्ञापन


वादी शीला देवी पत्नी स्व.जवाहर लाल निवासी सराय बैरागी थाना गांधीपार्क की ओर से ये मुकदमा लिखवाया गया। जिसमें घटनास्थल चंद्रा मार्केट रेलवे रोड था। इस मुकदमे में सरदार निर्मल सिंह टी संस रेलवे रोड थाना बन्ना देवी, कालू राधाचरण, भीम उर्फ वसीम पुत्र हबीब निवासी सराय बैरागी, सुरेश कचौड़ी वाला ऊर्फ  सुरेश सैनी को आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अभियुक्तगण वादिया के पुत्र गोपी को बहला फुसलाकर ले गए और उसके बाद उसकी साजिश के तहत गोली मार कर हत्या कर दी। गोपी की लाश खैर रोड इलाके में बरामद हुई थी। गोपी पर भी रंगदारी वसूलने का आरोप था। 

सूत्रों के अनुसार इस मुकदमे के बाद वर्ष 2011 में सुरेश ने जब अपना पिस्टल का लाइसेंस बनवाया तो उसमें शपथ पत्र दिया गया कि उक्त मामले की विवेचना में उसको बाहर कर दिया गया है। इस प्रकरण में पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।


लेकिन पुलिस के सूत्रों में अंदरखाने इस बात को लेकर जबरदस्त चर्चा है कि जब सुरेश और वसीम इस तरह से साथी थे, तो अब इनके झगड़े में पूरा शहर क्यों बंट रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed