{"_id":"6089b8bb8ebc3ed62e74589b","slug":"supply-stalled-due-to-malfunctioning-of-the-gas-plant-people-threw-stones-city-office-news-ali2620874148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस प्लांट का वॉल्व खराब होने से आपूर्ति ठप, लोगों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस प्लांट का वॉल्व खराब होने से आपूर्ति ठप, लोगों ने किया पथराव
विज्ञापन
ऑक्सीजन गैस की किल्लत के बीच मंगलवार रात जिले को भारी झटका लगा। कासिमपुर स्थित राधा गैस प्लांट की मशीन का वॉल्व खराब हो गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। जबकि बाहर भारी संख्या में हॉस्पिटल संचालक और जनता गैस मिलने के इंतजार में खड़ी थी।
गुस्साई जनता के सब्र का बांध बुधवार तड़के टूट गया और प्लांट पर पथराव तक कर दिया। जैसे-तैसे लोगों को समझाकर शांत किया गया। पुलिस की ओर से वहां सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। गाजियाबाद से तकनीकी टीम में शामिल मिस्त्री प्लांट के वॉल्व को ठीक करने आए हैं। आज इस प्लांट के सुचारु होने की उम्मीद है।
बुधवार का दिन ऑक्सीजन गैस के लिहाज से प्रशासन के लिए चुनौती पूर्ण रहा। हालांकि सुबह मथुरा से चार टन गैस का एक टैंकर अलीगढ़ को मिला। इस टैंकर को एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह अलीगढ़ लेकर आए। राधिका गैस प्लांट, तालानगरी के यहां टैंकर को खाली कराया गया।
विज्ञापन
यहां से सबसे पहले सरकारी कोविड अस्पताल, जेएन मेडिकल कॉलेज और फिर निजी कोविड अस्पतालों को आपूर्ति दी गई। हालांकि, यह आपूर्ति देर रात के बाद ही खत्म होने की स्थिति में आ गई। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि मोदीनगर, रुड़की और काशीपुर से गैस की मांग की गई है।
जैसे ही इंतजाम होगा, तत्काल गैस मंगवा ली जाएगी। इधर, कासिमपुर प्लांट के संबंध में बताया कि प्लांट को ठीक करने का काम किया जा रहा है। गुस्साए लोगों ने वहां पर हंगामा काटा था। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।