फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Supply of dirty water to three hundred houses of Ghanshyam Puri

घनश्याम पुरी के तीन सौ घरों में आ रहा गंदा पानी

Mon, 23 May 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Supply of dirty water to three hundred houses of Ghanshyam Puri
घनश्यामपुरी में हैंडपंप से आ रहे गंदे पानी को दिखाती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 40 के मोहल्ला घनश्याम पुरी के करीब तीन सौ घरों में तीन महीने से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। 50 साल पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से यह समस्या हो रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में ज्यादातर सरकारी हैंडपंप खराब हैं, जो सही हैं, उनमें पीला पानी आता है। सुबह व शाम महिलाओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सुबह-शाम करीब आधे-आधे घंटे तक पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति होती है। इस दौरान नलों से बदबूदार गंदा पानी आता है। प्रेशर कम होने से कई घरों में पानी पहुंचता ही नहीं है। इलाके में कई जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पानी की समस्या के चलते लोग रोजमर्रा के कामों के लिए परेशान रहते हैं। कुछ लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं, जो नहीं खरीद सकते हैं, वह आसपास लगे निजी सबमर्सिबल पंप के भरोसे हैं।
विज्ञापन

यह है स्थिति
- वार्ड 40- घनश्याम पुरी
- मोहल्ले की आबादी दो हजार।
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
- जलस्तर 150 से 200 फुट।
- इलाके में 15 हैंडपंप, जिनमें 5 सही हालत में हैं।
- दो हैंडपंपों में पीला पानी आने की शिकायत।
- इलाके में तीन सरकारी ट्यूबवेल से जल आपूर्ति।
- क्षेत्र का टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- 50 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन से जल आपूर्ति।
वर्जन
गर्मी के दिनों में पानी की समस्या हो जाती है। हैंडपंप का उपयोग कम होने की वजह से पीले पानी की शिकायत है। 50 साल पुरानी पाइप लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है, अंडरग्राउंड लीकेज में बड़ी समस्या होती है। घनश्याम पुरी की समस्या का जल्द ही निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल सेंगर, पार्षद
तीन महीने से इलाके में पानी की समस्या है। ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। गर्मी में गंदे पानी की आपूर्ति से बहुत परेशानी हो रही है। - सुनील मिश्रा
नलों से काला, बदबूदार पानी आता है। करीब तीन महीने से यह समस्या आ रही है। हैंडपंपों में पीला पानी आता है। कोई सुनवाई नहीं है। - विभा देवी
पहले इलाके में पानी की सप्लाई ठीक होती थी। तीन माह से गंदा पानी आ रहा है। गर्मी में लोग परेशान हैं। जगह-जगह भटकना पड़ता है। - कुसुम देवी
पानी की समस्या गंभीर है। अधिकतर हैंडपंप खराब हैं, जो सही हैं, उनसे पीला पानी आ रहा है। ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई कम हो रही है। - शिवम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed