फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Supply of dirty water to six thousand people

अलीगढ़ : गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं छह हजार लोग

Mon, 09 May 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Supply of dirty water to six thousand people
नौरंगाबाद छावनी में खराब पड़े हैंडपंप को दिखाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 5 नौरंगाबाद छावनी में जर्जर पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण करीब एक साल से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। कभी-कभी तीन-चार दिनों तक पानी नहीं आता है। इसके चलते करीब छह हजार लोग परेशान हैं। पानी टंकी भी चालू नहीं है। क्षेत्र के सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ दिन पहले 20 हैंडपंप रीबोर कराए गए हैं, लेकिन वह भी सही से काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

नौरंगाबाद छावनी के लोगों का कहना है कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। क्षेत्र की पार्षद भी अधिकारियों की कार्यशैली से परेशान हैं। वह भी खराब हैंडपंप व ट्यूबवेल की शिकायत कर चुकी हैं। इस हीलाहवाली के चलते क्षेत्र की जनता परेशान है। पीने के पानी के लिए सुबह-शाम जद्दोजहद करनी पड़ती है। क्षेत्र में अधिकतर मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। पानी की समस्या के कारण कभी-कभी उनका काम भी छूट जाता है। ऐसे में उन पर परिवार के भरण पोषण का भी संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन

ये है स्थिति
- वार्ड 5 -नौरंगाबाद (नौरंगाबाद छावनी)
- वार्ड की आबादी 25 हजार।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में 100 सरकारी हैंडपंप। 35 हैंडपंप खराब हालत में हैं।
- चार ट्यूबवेल, एक खराब हालत में।
- वार्ड का टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
शिकायत के बाद भी समस्या का नहीं हुआ निराकरण
नौरंगाबाद छावनी में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी कम भी आता है। इसकी वजह है राठी नगर में लगे नए ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति कम होना। इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। क्षेत्र में पानी की टंकी भी है। अगर उसे चालू कर दें तो समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संगीता देवी, वार्ड पार्षद
जल्द टंकी को पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा
वार्ड में टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा। समस्या की वजह जानकर समाधान निकाला जाएगा। पानी की टंकी को जल्द ही पाइप लाइन से कनेक्ट किया जाएगा। राठी नगर का नया ट्यूबवेल जहां से पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं आ रहा है, उसकी भी जांच कराई जाएगी।
अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
क्षेत्र में एक साल से गंदे पानी की समस्या है। कभी कभी तो तीन चार दिन तक लगातार पानी नहीं आता है। गर्मी के समय में पानी की परेशानी बढ़ गई है। - कपिल शंभू
अगर पानी की टंकी चालू हो जाए तो शायद समस्या का समाधान हो सकता है। कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। - मुकेश पाल सिंह

जगह-जगह लीकेज की समस्या है। इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। सड़कों पर बहता है तो जलभराव हो जाता है। साफ पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। - कालीचरन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed