{"_id":"60cb9ec38ebc3e53e16cdc97","slug":"sunil-dutta-nominated-as-a-special-invitee-member-of-the-council-city-office-news-ali2657940153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील दत्ता काउंसिल के विशेष आमंत्रित सदस्य नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील दत्ता काउंसिल के विशेष आमंत्रित सदस्य नामित
विज्ञापन
तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के महामंत्री सुनील दत्ता को सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, अलीगढ़ मंडल में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है। इससे संबंधित पत्र फैसिलिटेशन काउंसिल के सचिव एवं संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने जारी कर दिया है।
सचिव ने बताया कि शासन के निर्देश पर सितंबर 2020 में फैसिलिटेशन काउंसिल का गठन कर लिया गया है। तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन द्वारा समिति में अपने प्रतिनिधि को नामित करने का आग्रह किया गया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष नेकराम शर्मा ने सुनील दत्ता को काउंसिल का विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किए जाने का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि तालानगरी और सीडीएफ छेरत अलीगढ़ के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। हमारे सदस्य ताला, हार्डवेयर, इलेक्ट्रीकल के अतिरिक्त ऑटोमोबाइल पार्ट्स, दवाएं, बेकरी, फ्रोजेन फूड आदि उत्पादों का बड़ी मात्रा में उत्पादन कर मुख्यत: घरेलू बाजार में विक्रय करते हैं। प्रत्येक वर्ष हमारे सदस्यों के करोड़ों रुपये बाजार में मारे जाते है। इसे देखते हुए काउंसिल में प्रतिनिधित्व की मांग की गई थी। मंडलायुक्त ने इसकी सहमति दी है। इससे उद्यमियों को फायदा होगा।