फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sunday corona curfew removed

अलीगढ़ः रविवार को कोरोना कर्फ्यू हटने से कारोबारियों के खिले चेहरे

Sat, 21 Aug 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sunday corona curfew removed
रविवार को कोरोना कर्फ्यू हटने से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। व्यापारिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन

जनपद में 3 जुलाई 2021 से कोरोना वायरस का नया केस सामने नहीं आया है। वर्तमान में जनपद कोरोना मुक्त है। व्यापारी शनिवार एवं रविवार का कोरोना कर्फ्यू समाप्त करने की मांग करते आ रहे थे। व्यापारियों का कहना था कि रविवार अवकाश का दिन होता है। सरकारी एवं प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले लोगों की छुट्टी होती है। लोग घर-परिवार की जरूरत के सामानों का इसी दिन खरीदारी करते हैं। दुकान बंद रहने से व्यापार को काफी नुकसान हो रहा है। रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, तीज आदि त्योहार नजदीक है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। व्यापारियों ने रविवार की बंदी को खत्म करने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब शीघ्र ही रात्रि बंदी हटने की उम्मीद है। जिलाध्यक्ष ई. रत्नाकर आर्य ने कहा कि अब पूर्व की भांति मंगलवार को दुकानें एवं रविवार को कारखाने बंद रहेंगी। राजेंद्र कोल, शिव कुमार पाठक, मुनेशपाल सिंह, दुर्वेश वार्ष्णेय, यश कुमार, राजेश खन्ना आदि मौजूद थे।

शासन को धन्यवाद
सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई ने रविवार की बंदी खत्म होने पर शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि
रविवार को अधिकतर प्राइवेट व सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहती है। रविवार की बंदी के कारण मार्केट में लोग खरीदारी करने से वंचित रह जाते थे, जिससे व्यापार को हानि होती थी। अब व्यापारी मंगलवार को दिल्ली आदि मंडी में जाया करेंगे। व्यापार पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed