{"_id":"674631961cb95c4d3c0748e6","slug":"suman-surabhi-died-of-dengue-aligarh-news-c-112-1-sali1002-101272-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डेंगू से कथा वाचक सुमन सुरभि की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डेंगू से कथा वाचक सुमन सुरभि की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत
Wed, 27 Nov 2024 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:07 AM IST
सार
सुमन सुरभि गांव बांईखुर्द निवासी ओमप्रकाश की पुत्री थी। वह श्रीमद्भागवत कथा किया करती थी। तीन दिन पहले उन्हें बुखार आया था। नकी प्लेटलेट्स अचानक गिर गई थी।
विज्ञापन
कथावाचक सुमन सुरभि
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
छर्रा क्षेत्र के गांव बांई खुर्द निवासी कथा वाचक सुमन सुरभि (32) की डेंगू से मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से वह बुखार से पीड़ित थी। उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
सुमन सुरभि गांव बांईखुर्द निवासी ओमप्रकाश की पुत्री थी। वह श्रीमद्भागवत कथा किया करती थी। तीन दिन पहले उन्हें बुखार आया था। पहले निजी चिकित्सक से उनका इलाज कराया गया। 25 नवंबर शाम तबीयत ज्यादा खराब होने पर अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। उनके भाई टींकू लोधी ने बताया कि उनकी प्लेटलेट्स अचानक गिर गई थी। खून की जांच कराई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन