{"_id":"6a23de3f00c66f8e630162f1","slug":"sulabh-toilet-in-jigyasu-market-aligarh-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जनता व दुकानदारों की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी, जिज्ञासु मार्केट में शुरू हुआ सुलभ शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जनता व दुकानदारों की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी, जिज्ञासु मार्केट में शुरू हुआ सुलभ शौचालय
Sat, 06 Jun 2026 02:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:16 PM IST
सार
जिलाधिकारी (उद्योग बंधु) की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों के माध्यम से पिछले दो वर्षों से जिज्ञासु मार्केट के लिए इस शौचालय की मांग लगातार उठाई जा रही थी। पूर्व में उचित व्यवस्था न होने के कारण मार्केट के लगभग सौ दुकानदारों और यहाँ आने वाले ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
जिज्ञासु मार्केट में बना सुलभ शौचालय
- फोटो : नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के गांधी पार्क स्थित जिज्ञासु मार्केट के व्यापारियों और स्थानीय जनता की दशकों पुरानी शौचालय और बाथरूम की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (महानगर) के प्रयासों और नगर निगम प्रशासन की तत्परता से बनकर तैयार आधुनिक सुलभ शौचालय का उद्घाटन किया गया। मेयर प्रशांत सिंहल और मुख्य नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर सुलभ शौचालय को जनता के लिए समर्पित किया।
विज्ञापन
उद्योग बंधु की बैठक में प्रमुखता से उठा था मुद्दा
महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष श्रीकिशन गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी (उद्योग बंधु) की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों के माध्यम से पिछले दो वर्षों से जिज्ञासु मार्केट के लिए इस शौचालय की मांग लगातार उठाई जा रही थी। पूर्व में उचित व्यवस्था न होने के कारण मार्केट के लगभग सौ दुकानदारों और यहाँ आने वाले ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
'स्वच्छ भारत अभियान' को मिल रही गति
विज्ञापन
शौचालय की सौगात मिलने पर स्थानीय व्यापारियों में हर्ष की लहर है। व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दशकों पुरानी इस समस्या के हल होने से अब मार्केट में स्वच्छता बनी रहेगी। व्यापारियों ने जिलाधिकारी, मेयर प्रशांत सिंहल, मुख्य नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा और सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह का आभार जताया।
ये रहे मौजूद
उद्घाटन के दौरान घनश्याम दास जैन, मनीष वूल, अनिल सेंगर, बी एन झा, सुनील अग्रवाल, संजीव वार्ष्णेय, प्रेम कांत माहेश्वरी, राम प्रकाश गौर, तरुण अग्रवाल, रोहित कुमार, दीपक कुमार, हिमांशु वार्ष्णेय, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।