फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sugarcane farmers shocked due to Supplemental budget

अलीगढ़ः अनुपूरक बजट से गन्ना किसानों को लगा झटका

Fri, 17 Dec 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers shocked due to Supplemental budget
हेडिंग
विज्ञापन

अनुपूरक बजट से गन्ना किसानों को लगा झटका
साथा चीनी मिल की नई यूनिट की आस पूरी न होने से किसानों में नाराजगी
शुक्रवार को बैठक कर आंदोलन की बनेगी रणनीति, भाजपा के खिलाफ गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट में साथा चीनी मिल की नई यूनिट के लिए बजट की आस बेमानी साबित होने से किसानों के तेवर तल्ख हो गए हैं। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी जारी की है। आंदोलन की रणनीति शुक्रवार को होने वाली साथा चीनी मिल संघर्ष समिति की बैठक में तैयार की जाएगी। किसानों ने एलान किया है कि झूठी घोषणा करने वाले प्रभारी मंत्री और भाजपा नेताओं को आइना दिखाया जाएगा।
साथा चीनी मिल संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव डा.शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट से अलीगढ़ के किसान बहुत उम्मीदें लगाए बैठे थे। उम्मीद की जा रही थी कि साथा चीनी मिल की नई यूनिट के लिए प्रभारी मंत्री एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा द्वारा किया गया वायदा पूर्ण होगा, लेकिन अनुपूरक बजट से अलीगढ़ के किसानों को फिर मायूसी हुई, जब पता चला कि बजट में एक रुपया भी चीनी मिल के लिए नहीं रखा गया। सरकार ने फिर से आश्वासन का लॉलीपॉप अलीगढ़ के किसानों को दिया है। इसके विरोध में शुक्रवार दोपहर में मीटिंग कर जोरदार आंदोलन की तैयारी की जाएगी और प्रभारी मंत्री एवं अलीगढ़ के इन नेताओं को किसान आइना दिखाएंगे।
विज्ञापन

यह आंदोलन जब तक चलेगा तब तक कि चीनी मिल की घोषणा नही होती। किसान नेता रॉबी ठाकुर ने कहा कि प्रभारी मंत्री अलीगढ़ के किसानों को पिछले 5 साल से धोखा दे रहे हैं। लेकिन अब किसान चुप नहीं बैठेगा। देश के प्रधानमंत्री किसान की दोगुनी आय की बात करते है, लेकिन किसान की समस्याओं की तरफ न तो यहां के स्थानीय नेता और न ही सरकार ध्यान देती है। साथा चीनी मिल की नई यूनिट की घोषणा नहीं की गई तो अलीगढ़ का किसान सरकार को अपनी वोट की ताकत से जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथा मिल के नाम पर सीएम ने अलीगढ़ को जीरो पर आउट किया
अलीगढ़। पूर्व सांसद व सपा नेता चौ.बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि मैने जो पहले कहा था, वह सत्य साबित हुआ। साथा चीनी मिल और विकास के नाम पर मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ को जीरो पर आउट किया। इसका जवाब किसान एवं जनता 2022 के विधानसभा चुनावों में देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed