फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sudhir Sharma expelled from BJP

अग्निपथ योजना : सुधीर शर्मा भाजपा से निष्कासित, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

Mon, 20 Jun 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sudhir Sharma expelled from BJP
भाजपा से निष्कासित सुधीर शर्मा - फोटो : HAZIYAPUR
अग्निपथ योजना के विरोध में टप्पल, जट्टारी में हुए बवाल के आरोप में गिरफ्तार कोचिंग संचालक व भाजपा नेता सुधीर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि इस बवाल को कराने का जिम्मेदार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा को ही माना गया। इसी आधार पर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि अखबार के माध्यम से इसकी जानकारी हुई। इसके बाद जानकारी जुटाई तो उसमें टप्पल के मंडल उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा की भूमिका टप्पल आगजनी कांड में संदिग्ध पाई गई है। इसलिए उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के निर्देश पर तत्काल प्रभार से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि विरोध का एक तरीका होता है। इसके इतर किसी को भी आगजनी, अराजकता के साथ कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इस घटना में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहें फिर वह दबंग हो, किसी भी संगठन का हो फिर पार्टी से जुड़ा हुआ हो।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को हुई घटना की जांच में पुलिस ने ने शनिवार को नौ कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें यंग इंडिया कोचिंग सेंटर चलाने वाले सुधीर शर्मा का भी नाम शामिल था, जो कि भाजपा मंडल का उपाध्यक्ष था। पुलिस ने टप्पल स्थित उनकी कोचिंग से 20 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था। वहीं सामने आया कि सुधीर शर्मा ने सिर्फ अपने गांव मालव के मंदिर के लाउडस्पीकर से बच्चों को एकत्रित किया और उनको भड़काने का भी काम किया। वहीं, पुलिस सुधीर शर्मा को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed