{"_id":"64b5394d29ce90d4770baac6","slug":"suddenly-the-wall-of-the-house-fell-due-to-rain-husband-and-wife-injured-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बरसात के चलते अचानक गिरी मकान की दीवार, पति-पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बरसात के चलते अचानक गिरी मकान की दीवार, पति-पत्नी घायल
Mon, 17 Jul 2023 06:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Jul 2023 06:21 PM IST
सार
गांव नगला मोहन टण्डौली निवासी लालाराम पुत्र मुंशी सिंह पत्नी पार्वती देवी के साथ घर पर बैठे थे। सुबह सात बजे की बात है। लगातार कई दिनों से हो रही बरसात के चलते अचानक मकान की दीवार गिर गई और दोनों उसमें दब गए।
विज्ञापन
गांव नगला मोहन टण्डौली में गिरी मकान की दीवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना छर्रा क्षेत्र के गांव नगला मोहन टण्डौली में बरसात के चलते एक मकान की दीवार गिर जाने से पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मलबे से बाहर निकाल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीरावस्था को देखते हुए जिला मुख्यालय रैफर कर दिया।
विज्ञापन
गांव नगला मोहन टण्डौली निवासी लालाराम पुत्र मुंशी सिंह पत्नी पार्वती देवी के साथ घर पर बैठे थे। सुबह सात बजे की बात है। लगातार कई दिनों से हो रही बरसात के चलते अचानक मकान की दीवार गिर गई और दोनों उसमें दब गए। पति-पत्नी के मलबे में दबने की सूचना ग्रामीणों ने छर्रा कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां महिला की गंभीरावस्था को देखते हुए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। ग्रामीणों ने मकान गिरने की की सूचना तहसील प्रशासन को भी दी है।
विज्ञापन