{"_id":"68e828dc8750c6881f052382","slug":"sudden-death-of-a-farmer-who-went-to-the-field-aligarh-news-c-63-1-sali1025-103837-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेत पर गए किसान की अचानक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेत पर गए किसान की अचानक मौत
Fri, 10 Oct 2025 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय निवासी किसान इंस्पेक्टर सिंह (55) की बृहस्पतिवार की दोपहर में खेत पर अचानक मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बारिश के कारण धान की फसल में हुए नुकसान का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व हुई बारिश ने क्षेत्र में धान की फसल को जबर्दस्त नुकसान पहुंचाया है। इंस्पेक्टर सिंह की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बृहस्पतिवार की दोपहर को वह खेत पर गए थे। वहां फसल में हुए नुकसान को देखकर वह परेशान हो गए।अचानक उन्हें घबराहट हुई और चक्कर आया। वह खेत में ही गिर गए।
यह देखकर आसपास के किसान भी मौके पर पहुंच गए और इंस्पेक्टर सिंह के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की बात सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजनों का कहना है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एसडीएम संजय कुमार का कहना है कि किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी।