फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students wandering for a certificate for four years

चार साल से प्रमाण पत्र के लिए भटक रहीं छात्राएं

Wed, 22 Mar 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 22 Mar 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Students wandering for a certificate for four years
जन्म प्रमाण पत्र - फोटो : डेमो फोटो
टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राएं पिछले चार साल से एनएसएस प्रमाण पत्र के लिए भटक रही हैं। अब स्थिति यह बन गई है कि वह बीएड के प्रवेश फॉर्म भरने को लेकर असमंजस में आ गई हैं, क्यों कि इस प्रमाण पत्र से उन्हें 15 नंबर का वेटेज मिलता है।  
विज्ञापन


बीएड 2017-2018 व 2018-2019 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू है, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च है। बताते हैं कि जो विद्यार्थी एनएसएस का विशेष शिविर करता है, उसे 15 नंबर और दो शिविर में 25 अंक का वेटेज मिलता है। प्रीति ने बताया कि उसने 2013-2014 में शिविर में हिस्सा लिया था, लेकिन उसे प्रमाण पत्र नहीं मिला है। कुमारी प्रवेश ने बताया कि 2014 व 2016 में शिविर में शामिल हुई थीं। 
विज्ञापन


मगर, आज तक प्रमाण पत्र नहीं मिला पाया है। अब ये छात्राएं बीएड प्रवेश फॉर्म को लेकर असमंजस में हैं। कॉलेज की एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. कविता बताती हैं कि उन्होंने इस बारे में यूनिवर्सिटी को अवगत कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिविर्सिटी आगरा के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. आरएस चौहान के मुताबिक, 10-15 दिन में प्रमाण पत्र भेज दिए जाएंगे। इसके लिए कॉलेज से सूची मांगी गई है। फिर भी, अगर छात्राओं को जल्दी है,    तो प्रोविजनल बनाकर उन्हें      भेजें, जिस पर सभी के हस्ताक्षर   के बाद छात्राओं को दे दिया     जाए। दरअसल, प्रमाण पत्र प्रिंटिंग प्रेस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed